नई दिल्ली:हाल ही में ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन रियो ओलंपिक में भारतीय प्रदर्शन का मजाक उड़ाने के बाद काफी सुर्खियों में रहे थे। जिसके लिए मॉर्गन का भारतीय लोगों और कई भारतीय सेलेब्रिटीज ने जमकर विरोध भी किया था। मॉर्गन ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा था कि 121 करोड़ लोगों के देश में सिर्फ दो मेडल्स आने का जश्न मनाया जा रहा है। यह भारतीयों के लिए बहुत हीशर्मनाक है। इस मुद्दे पर बोलते हुए मॉर्गन यह तक कह गए थे कि मैं 1 मिलियन डॉलर की शर्त लगा सकता हूं कि भारत के अगला गोल्ड जीतने सेपहले इंग्लैंड वनडे वर्ल्ड कप जीत लेगा। मंजूर है?इस मामले पर मॉर्गन को खरी-खरी सुनाने के लिएभारतीय क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग मॉर्गन के सवालों का जवाब दिया कि “भारत पहले ही 9 गोल्ड जीत चुका है मगर इंग्लैंड ने एक भी वर्ल्ड कप नहीं जीता और रही बात मिलियन डॉलर की तो हमारा कोहिनूर तुम पर पहले ही उधार है।इसी मुद्दे पर बहस करने के लिए सहवाग को न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के पत्रकार अर्नब गोस्वामी ने उन्हें The NewsHour शो में पियर्स मॉर्गन पर बहस करने के लिए न्यौता भेज जिसे शानदार अंदाज़ में सहवाग ने अपनाने से इंकार कर दिया। सहवाग ने इसका जवाब ट्विटर पर देते हुए लिखा कि अर्नब गोस्वामी चाहते हैं कि मैं पियर्स मॉर्गन को लेकर NewsHour शो पर भारत के विचार रखूं, मगर वह शख्स (पियर्स) इस काबिल नहीं कि उसके लिए शो पर बहस की जाए। इसलिए मैंने मना कर दिया। सहवाग का यह ट्वीट लोगों को खूब भाया और ट्विटर पर भी काफी वायरल हुआ।
Header
Showing posts with label Cricket. Show all posts
Showing posts with label Cricket. Show all posts
Sunday, 4 September 2016
Wednesday, 10 August 2016
आख्रिर टीम इंडिया में युवराज सिंह की जगह कौन लेगा?
नई दिल्ली।वर्ल्ड टी 20 में युवराज सिंह की चोट ने टीम इंडिया का सिरदर्द बढ़ा दिया है। गुरूवार के मैच में युवराज के खेलने की उम्मीद न के बराबर है, तो ऐसे में उनकी जगह कौन लेगा इस पर टीम के इंडिया के अंदर जंग शुरू हो गई है।सूत्रों के मुताबिक तीन दावेदार सामने आये हैं जो भारतीय क्रिकेट टीम के तीन दिग्गजों की पसंद हैं। रवि शास्त्री रहाणे को लाना चाहते हैं तो कोहली कीपसंद मनीष पांड़े हैं जबकि धोनी चाह रहे हैं कि स्पिनर पवन नेगी मैच खेलें।युवराज सिंह के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व टी 20 मैच में टखना चोटिल करने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले भारत के सेमीफाइनलमुकाबले से पहले फोकस अब अंजिक्य रहाणे पर आ गया है। वहीं मनीष पांडे को कवर के तौर पर टीम से जोड़ागया है। अजिंक्या रहाणे ने अभी तक टूर्नामेंट में कोई भी मैच नहीं खेला है, अगर युवराज सिंह 31 मार्च को होने वाले अंतिम चार के मुकाबले के लिये समय पर उबर नहीं पाते हैं तो अजिंक्या रहाणे को अपने घरेलू मैदान मुंबई में खेलने का मौका मिल सकता है।कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने छह विकेट की जीत के बाद बात करते हुए कहा था कि हालात को देखते हुए अगरप्लेइंग इलेवन में बदलाव की जरूरत होती है तो वह इसके लिए तैयार हैं। टीम प्रबंधन युवराज सिंह की चोट का आकलन कर रहा है। टखना मुड़ने के बाद युवराज दर्द से कराह रहे थे और फिजियो उन्हें देखने मैदानमें गये थे। अगर जरूरत पड़ती है तो अजिंक्या रहाणेको मैच के लिये तैयार रहना होगा और ऑस्ट्रेलिया केखिलाफ मैच से पहले ही उन्होंने आई एस बिंद्रा स्टेडियम में नेट पर ज्यादा समय बिताना शुरू कर दिया था।
Subscribe to:
Posts (Atom)

