भोपाल: एक बार फिर गौ-रक्षकों के नाम पर आतंक फैलाने की घटना सामने आई है. मध्य प्रदेश की क़ानून व्यवस्था जैसे चरमरा सी गयी है, रोज़ एकनयी वारदात सुनने को आती है. ताज़ा मामला है ज्होरा गाँव का जहां पर मुर्गीयों के चारे को गाय का गोश्त समझ कर गौ-आतंकियों ने एक ट्रक को जला दिया. लोकल पुलिस इंस्पेक्टर एच सी लाडिया ने इस मामले में सख्त कार्यवाही की बुनियाद पर दो गौ-आतंकियों को गिरफ़्तार कर लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये लोग बजरंग दल से जुड़े हुए थे लेकिन पुलिस ने अभी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. इस मामले में बबलू ठाकुर और गौरव ठाकुर नाम के दो कथित गौ-आतंकियों को गिरफ़्तार किया गया है. ये ट्रक उत्तर प्रदेश के लिए रवाना था. ट्रक के मालिक राजेश जैन ट्रक के केबिन से किसी तरह भागे लेकिन उन्हें इन गौ-आतंकियों की भीड़ ने पकड़ लिया और उनको बुरीतरह मारा. कुछ ही मिनटों में उग्र गौ आतंकियों ने ट्रक में आग लगा दी.देश में जिस तरह से गौ-रक्षा के नाम पर आतंक बढ़ रहा है वो एक सोचने का विषय बन गया है और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में जहां क़ानून व्यवस्था बहुत कमज़ोर दिखती है वहाँ इनका क़हरबरपा है.
Header
Showing posts with label Crime. Show all posts
Showing posts with label Crime. Show all posts
Sunday, 4 September 2016
Friday, 2 September 2016
मंदिर से मिला असला बारूद सबने साधी चुप्पी,मस्जिद होती तो पूरी कौम होती आतंकवादी।
प्रतापगढ।उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ जिले के सांगीपुर क्षेत्र में स्थित एक मंदिर परिसर से पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 देशी बम बरामद किये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला मुख्यालय tjसे करीब 50 किलोमीटर दूर घुइसरनाथ धाम मन्दिर परिसर से दो संदिग्ध लोगों को पकडा। तलाशी के दौरान उनके पास से 20 देशी बम के साथ-साथ, एे. के. 47 के हजारो कारतूस व पिस्टल आदि गैरकानूनी हथियार बरामद किए गये है।तीसरी जंग की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया कि पकडे गये लोगों में बिहारीगंज निवासी राजकुमारऔर अमेठी के गौरीगंज निवासी तुलसीराम शामिल हैं। पूछताछ पर बताया कि रोजगार नहीं होने पर वे जेब काटने का काम करते हैं। अभी यह पता लगाया जा रहा हैकि ये लोग किस इरादे से बम लेकर मंदिर परिसर आये थे।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। लेकिन इस मामले पर मीडिया की खामोशी इस बात की तरफ इशारा कर रही हे कि इसमे RSS तथा भगवा आतंकवादियो का हाथ हो सकता है।गनीमत की बात ये है कि ऐसा किसी मदरसा, मस्जिद या चर्च के अगल बगल से नहीं हुआ वर्ना मीडिया अब तक इसके तार…देश से लेकर विदेशों तक जोड़ देता और न जाने कितने बेगुनाह जेलों में भर दिए जाते। घटना अगस्त महिने के मध्य की है लेकिन इन 15 दिनों में सोशल मीडिया के आलावा किसी भी अख़बार, चैनल ने इस खबर को जगह नहीं दी।
Wednesday, 31 August 2016
चाचा की नाबालिग भतीजी पर नीयत हाे गई खराब, फिर की एेसी करतूत
अमृतसर, [जेएनएन]। जिले के एक गांव में एक व्यक्ति की अपनी 14 साल की नाबालिग भतीजी पर नीयत खराब हो गई। एक दिन मौका पाकर उससे लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिये। इसक बाद वह रोज उसका शारीरिक शोषण करने लगा। लड़की इन्कार करती थी तो वह उसे जान से मारने और बदनामकरने की धमकी देता था। इससे आजिज आकर लड़की ने परिवार वालों को बताया तो पुलिस में शिकायत दी गई।मामला जिले के गांव कत्थूनंगल की है। पुलिस ने नाबालिग भतीजी को जान से मारने की धमकियां देकरदुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी चाचाके खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडि़ता की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।कत्थूनंगल निवासी 14 वर्षीय लड़की ने पुलिस कोबताया कि वह पहले अपने माता-पिता के साथ अमृतसर में किराये के मकान में रहती थी। कुछ दिन से वह कत्थूनंगल में दादी और चाचा के पास रहने आई थी। 24 अगस्त को माता-पिता अमृतसर से सामान लेने गएहुए थे। वह दादी और चाचा के साथ घर में अकेली थी।उसने बताया कि उसी रात 11 बजे चाचा गुरमीत सिंहने उसके साथ दुष्कर्म किया। चाचा ने उसे इस संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद चाचा रोज उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इन्कार करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता था।इससे वह परेशान हो गई थी और उसने अपने माता-पिताको चाचा की करतूत के बारे में बता दिया। इसके बाद मां-बाप उसे लेकर कत्थूनंगल पुलिस थाने मेंले गए और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इसके बाद लड़की की चिकित्सा जांच कराई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपी फरार है ओर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Tuesday, 23 August 2016
शबनम और सलीम पर लटकी फासी की तलवार,दया याचिका को किया गया ख़ारिज
अमरोहा।प्यार की खातिर अपने मां-बाप सहित परिवार के 7 लोगों की हत्या करने वाली शबनम की दया याचिका को राष्ट्रपति ने ख़ारिज कर दिया । शबनम ने अपने बेटे का हवाला देते हुए फांसी की सजा माफ़ करने के लिए दया याचिका दी थी। पिछले साल सितम्बर में यूपीके गवर्नर राम नाईक ने भी शबनम की दया याचिका याचिका ख़ारिज कर दी थी ।शबनम और उसके प्रेमी सलीम को 15 जुलाई 2010 को अमरोहा के तत्कालीन जिला जज एए हुसैनी ने दोनों कोफांसी की सजा सुनाई थी । जिसके बाद दोनों की फांसी की सजा को हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा था । मई में अमरोहा की कोर्ट ने डेथ वारंट जारी किया था. जिसके बाद उसने अपने बेटे ताज मोहम्मद का हवाला देते हुए माफ़ी की मांग की थी । लेकिन जब अब उसकी दया याचिका ख़ारिज हो चुकी है उसके बाद अब शबनम को फांसी दी जाएगी ।उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के बावनखेड़ी गांव की रहने वाली शबनम पर आरोप है कि उसने 14 अप्रैल 2008 में शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर रात में मां-बाप, दो भाइयों, दोनों भाभियों, फुफेरी बहन और सात महीने के भतीजे की हत्या कर दी थी ।पेशे से शिक्षामित्र रही शबनम का सलीम नामक एक युवक से अफेयर चल रहा था लेकिन उसके घरवाले दोनों के प्यार के खिलाफ थे । जिसके बाद शबनम यह खौफनाक कदम उठाया। जिस समय शबनम में इस वारदात को अंजाम दिया उस समय वह प्रेग्नेंट थी । उसके बाद उसने जेल में ही बेटे को जन्म दिया ।
Friday, 12 August 2016
18 करोड़ की हेरोइन और 2.8 किलो विस्फोटक के साथ सेना का जवान गिरफ्तार
बीकानेर से जयपुर जा रही एक स्लीपर बस में से आर्मी के जवान के पास 18 करोड रुपए की हेरोइन और 2.8 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है. ये बरामदगी पुलिस एवं बीएसएफ ने संयुक्त कार्रवाई में हुई है। एसपी अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि बीएसएफ द्वारा बीकानेर से जयपुर जा रही एक निजी बस में हेराईन तस्करी की सुचना मिली. इस पर श्रीडूंगरगढ़ एसएचओ विष्णूदत्त को नाकाबंदी के निर्देश दिए गए एवं बीकानेर से रवाना हुई बस के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने से पहले ही बस को रूकवा लिया गया.बस में सवार सूरतगढ़ सेना छावनी में वरिष्ठ लेखा परीक्षक पद पर कार्यरत आर्मी के जवान सर्मथलाल मीणा की तलाशी ली गई, तो उसके पैरों के पास सिमेंट के थेले में सामान पड़ मिला। थेले की जांच की गई तोउसमें से 18 करोड बाजार मूल्य की 3.5 किलो हेरोईन एवं 2.8 किलो विस्फोटक, डेटोनेटर के साथ मिला.हेराेईन एवं विस्फोटक दोनों एक साथ मिलने से सुरक्षा एजेंसियां भी चौकन्नी हो गई एवं घटना को गंभीरता से लेते हुए बीएसएफ, पुलिस एवं आईबी, सीआईडी की टीम ने संयुक्त रूप से पुछताछ की जा रही हैं. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एवं एक्सप्लोजिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Thursday, 21 July 2016
राशन डीलरशिप को लेकर खूनखराबा, एक की मौत
मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्र के करिया नगला सानी गाँव में वर्तमान राशन डीलर और पूर्व राशन डीलर पक्ष के बीच जमकर खूनखराबा हुआ। लाइसेंसी बन्दूक और धारदार हथियारों से हमला किया। इसमें एक व्यक्ति की मौत और पांच लोग घायल हो गए। एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया है। दर्जन भर लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना क्षेत्र के करिया नगला में पूर्व में राशन कोटा चलाने वाले मेहंदी हसन के भाई व बेटों पर वर्तमान कोटेदार के परिवार बालों ने लाठी, डंडो, तलवारों व लाइसेंसी बन्दूक से हमला कर दिया। जमकर गोलियों चली इसमें मेहंदी हसन के एक भाई वाहिद की अस्पताल में मौत हो गई। जबकी दूसरे भाई और बेटों सहित चार लोग घायल हो गए। दूसरे भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मेंहदी हसन का भाई बाहिद,जाहिद बेटे कासिम, हाकिम, और नाजिम, दूध की सप्लाई कर बाइकों से घर लौट रहे थे। गाँव से पहले खबरिया घाट गाँव के जंगल मे अचानक आरिफ और उसके साथियों ने लाठी ठंडे सरिये हासिये तलवार और तमंचे से हमला कर दिया। दोनों पक्षों में काफी देर तक मारपीट होती रही पथराव भी हुआ आसपास से गुजर रहे ग्रामीणो ने बाहिद के घर सूचना दी लेकिन जब तक लोग पहुँचे हमलावर भाग चुके थे।इसके बाद पुलिस ने आकर सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहाँ वाहिद की मौत हो गई। इसमें मेंहदी हसन ने इरशाद, आरिफ, शमशाद, अशफाक, इस्तकार, हारून, इश्तियाक, ज़ाहिद, इसरार, फिरासत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
दबंग-3 : चुलबुल पांडे के साथ खत्म हो जाएगा रज्जो का इश्क!
मुम्बई। सोनाक्षी सिन्हा की दबंग-3 से विदाई की खबरें पहले ही आ चुकी हैं। अब चर्चा है कि इस फिल्म में उनकी जगह इश्कजादे की नायिका परिणीति चोपड़ा ले सकती हैं। रविवार को सलमान खान से परिणीति की लंबी बातचीत के बाद यह खबर आ रही है।
सलमान के करीबी सूत्र की मानें तो निर्माता अरबाज खान को लगता है कि रज्जो के रोल के लिए सोनाक्षी की जगह परिणीति फिट हो सकती हैं। दोनों की कद-काठी काफी समान है। सोनाक्षी दबंग सीरीज की पहली दो फिल्मों का हिस्सा थीं। परंतु अरबाज और सलमान से मनमुटाव के बाद उनकी इस कैंप से विदाई हो गई। अब अरबाज जल्द ही परिणीति को दबंग-3 ऑफर कर सकते हैं।
इससे पहले परिणीति के सामने सुल्तान में सलमान के साथ काम करने का मौका आया था, मगर तब दबंग हीरो ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। रविवार को सलमान मुंबई में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की आत्मकथा को लॉन्च करने पहुंचे थे, वहीं परिणीति से मुलाकात हुई। उल्लेखनीय है कि परिणीति और सानिया अच्छी सहेलियां हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)






