Header

Showing posts with label Sports. Show all posts
Showing posts with label Sports. Show all posts

Thursday, 21 July 2016

दबंग-3 : चुलबुल पांडे के साथ खत्म हो जाएगा रज्जो का इश्क!

मुम्बई।  सोनाक्षी सिन्हा की दबंग-3 से विदाई की खबरें पहले ही आ चुकी हैं। अब चर्चा है कि इस फिल्म में उनकी जगह इश्कजादे की नायिका परिणीति चोपड़ा ले सकती हैं। रविवार को सलमान खान से परिणीति की लंबी बातचीत के बाद यह खबर आ रही है।

सलमान के करीबी सूत्र की मानें तो निर्माता अरबाज खान को लगता है कि रज्जो के रोल के लिए सोनाक्षी की जगह परिणीति फिट हो सकती हैं। दोनों की कद-काठी काफी समान है। सोनाक्षी दबंग सीरीज की पहली दो फिल्मों का हिस्सा थीं। परंतु अरबाज और सलमान से मनमुटाव के बाद उनकी इस कैंप से विदाई हो गई। अब अरबाज जल्द ही परिणीति को दबंग-3 ऑफर कर सकते हैं।

इससे पहले परिणीति के सामने सुल्तान में सलमान के साथ काम करने का मौका आया था, मगर तब दबंग हीरो ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। रविवार को सलमान मुंबई में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की आत्मकथा को लॉन्च करने पहुंचे थे, वहीं परिणीति से मुलाकात हुई। उल्लेखनीय है कि परिणीति और सानिया अच्छी सहेलियां हैं।

Comments system

Disqus Shortname

My site