Header

Showing posts with label Politics. Show all posts
Showing posts with label Politics. Show all posts

Sunday, 28 August 2016

नरसिंहानन्द सरस्वती बोले आने वाले 10 सालों में भारत बन जाएगा इस्लामिक देश

यूपी में जैसे जैसे विधानसभा का चुनाव करीब आ रहा है. वैसे वैसे राजनीती में संत समाज के लोगो भी दिलचस्पी ले रहे है. जी हाँ इसी के साथ साथ संत समाज के लोगो के विवादित और भड़काऊ बयान सामने आना शुरू हो गए हैं.

जी हाँ आपको बतादे कि एक ऐसा ही बयान अखिल भारतीय संत परिषद् के राष्ट्रीय संयोजक नरसिंहानन्द सरस्वती ने दिया हैं जिसमे उन्होंने कहा है कि इस लगता है कि आने वाले  10 सालों में भारत इस्लामिक देश बन जाएगा.

उन्होंने धुर्विकरण के एजेंडा के तहत हिन्दू समुदाय में मुस्लिम लोगों का डर भरने के लिए यहाँ तक कह डाला कि जहां-जहां हिन्दूओं की जनसंख्‍या घटी, वहां देश का बंटवारा हुआ. साथ ही हिन्दू समाज को अधिक बच्चे पैदा करने की सलाह भी दे डाली.

क्योंकि जिस प्रकार से देश में हिंदुओं की संख्या घट रही है और मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है यह चिंता का विषय है.10 सालों के बाद डेमोक्रेसी खत्म हो जाएगी और जेहाद का राज होगा, इसलिए इस मुद्दे पर हम सबको सावधान रहना चाहिए, और अधिक से अधिक बच्चे पैदा करना चाहिए

Thursday, 21 July 2016

दबंग-3 : चुलबुल पांडे के साथ खत्म हो जाएगा रज्जो का इश्क!

मुम्बई।  सोनाक्षी सिन्हा की दबंग-3 से विदाई की खबरें पहले ही आ चुकी हैं। अब चर्चा है कि इस फिल्म में उनकी जगह इश्कजादे की नायिका परिणीति चोपड़ा ले सकती हैं। रविवार को सलमान खान से परिणीति की लंबी बातचीत के बाद यह खबर आ रही है।

सलमान के करीबी सूत्र की मानें तो निर्माता अरबाज खान को लगता है कि रज्जो के रोल के लिए सोनाक्षी की जगह परिणीति फिट हो सकती हैं। दोनों की कद-काठी काफी समान है। सोनाक्षी दबंग सीरीज की पहली दो फिल्मों का हिस्सा थीं। परंतु अरबाज और सलमान से मनमुटाव के बाद उनकी इस कैंप से विदाई हो गई। अब अरबाज जल्द ही परिणीति को दबंग-3 ऑफर कर सकते हैं।

इससे पहले परिणीति के सामने सुल्तान में सलमान के साथ काम करने का मौका आया था, मगर तब दबंग हीरो ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। रविवार को सलमान मुंबई में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की आत्मकथा को लॉन्च करने पहुंचे थे, वहीं परिणीति से मुलाकात हुई। उल्लेखनीय है कि परिणीति और सानिया अच्छी सहेलियां हैं।

Comments system

Disqus Shortname

My site