Header

Monday, 22 August 2016

10 बच्चे पैदा करना आसान है उनको पालना नहीं,संघ प्रमुख मोहन भगवत पहले खुद पैदा करे:अरविन्द केजरीवाल।

नई दिल्ली।आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदूओं के बच्चों को लेकर दिए बयान पर राजनीति जारी है।  एक तरफ जहां योगी आदित्यनाथ ने भागवत के बयान का समर्थन किया है वहीं दूसरी ओर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तंज कसा है। केजरीवाल ने कहा है कि कि संघ प्रमुखपहले दस बच्चे पैदा करें, उन्हें पालकर दिखाएं, फिर बयान दें। आपको बता दें भागवत के हिंदुओं के बच्चों को लेकर दिए गए बयान पर आरएसएस ने सफाई दी है। आरएसएस ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है, “आरएसएस प्रमुख ने ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए नहीं कहा. आरएसएस प्रमुख के मुताबिक कानून किसी को भी ज़्यादा बच्चे पैदा करने से नहीं रोकता. कानून सभी के लिए सामान होना चाहिए.”स्पष्टीकरण में कहा गया है, “‘मोहन भागवत के कहने का मतलब था कि जनसख्या नियंत्रण के लिए सामान कानून होना चाहिए जो सभी पर लागू हो, ऐसा ही अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की अक्तूबर 2015 बैठक मेंएक प्रस्ताव भी RSS ने पास किया था.”आगरा में एक कार्यक्रम में कहा था कि दूसरे धर्म वाले जब इतने बच्चे पैदा कर रहे हैं तो क्या आपको किसी कानून ने रोक रखा है. संबोधन के दौरान मोहन भागवत ने कहा कि आप लोग कह रहे है कि ‘उनकी’ जनसंख्या बढ़ रही है इस पर उन्होंने कहा कि हिंदुओंको किसने रोका है.

No comments:

Post a Comment

Comments system

Disqus Shortname

My site