Header

Friday, 12 August 2016

बंदूकों और तलवारों के साथ विडियो बनाकर गौरक्षकों ने दी ‘हिन्दू राज’ की धमकी

नई दिल्ली।  गौरक्षा दल पंजाब के नाम से बने एक फेसबुक पेज पर एक विडियो अपलोड किया गया हैं. इस वीडियो के जरिये ‘हिन्दू राज’ लाने और उसके बाद अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। वीडियो को Untold story of cow saving टाइटल के साथ बनाया गया हैं. साथ में वीडियो में पंजाबी सोंग बैकग्राउंड में दिया गया हैं. जिसके जरिये मेसेज देने की कोशिश की गई हैं. वीडियो में गोरक्षा और इसको लेकर की जाने वाली हिंसा को जायज ठहराने के लिए इसे बेहद ग्लैमरस अंदाज से शूट कियागया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटियाला के एसएसपी गुरमीत चौहान ने कहा कि पुलिस वीडियो के प्रामाणिकता की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, पंजाब गौरक्षा दल पूर्व में भी ऐसे उकसाने वाले वीडियोज बनाने के लिए कुख्यात रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वीडियो को लेकर गौरक्षा दल के चीफ सतीश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

No comments:

Post a Comment

Comments system

Disqus Shortname

My site