पिछले साल अमरीका के उत्तरी केरोलिना में मारे गए मुसलमान छात्र की बहन ने राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार व विवादित नेता डोनाल्ड ट्रम्प के एक ताज़ा मुस्लिम विरोधी बयान पर कहा हैकि ट्रम्प को उनसे मिलना चाहिए।शादी बरकात की बहन 28 वर्षीय सूज़न बरकात ने मुसलमानों को सुअर के ख़ून में डूबी हुई गोलियों से मारने के ट्रम्प के विवादास्पद बयान की कड़ी आलोचना की है।उल्लेखनीय है कि शादी बरकात की उनके पति अबू सलह और उनकी बहन राज़ान अबू सलह के साथ पिछले साल हत्या कर दी गई थी।इस दंपति की हत्या से केवल 2 महीने पहले ही शादी हुई थी।उत्तरी केरोलिना के चैपल हिल की पुलिस ने इस दंपतिके पड़ोसी को क्रैग स्टीफ़न हेक्स को उनकी हत्या के संदेह में गिरफ़्तार किया था, जो अभी भी जेल में क़ैद है।पिछले हफ़्ते ट्रम्प ने आतंकवाद से मुक़ाबले पर बल देते हुए कहा था कि जनरल जान प्रशिंग ने 50 मुसलमान संघर्षकर्ताओं को पकड़ लिया था और अपने सैनिकों को आदेश दिया था कि इनमें से 49 को सुअर के ख़ून में डूबी हुई गोलियों से भून डालो। msm

No comments:
Post a Comment