Header

Tuesday, 30 August 2016

मध्य प्रदेश विधानसभा में भी जैन धर्मगुरु ने दिया था नग्न अवस्था में भाषण

भोपाल/चंडीगढ़: जुमे के रोज़ हरियाणा की विधानसभा के पटल पर दिगंबर समाज के जैन संत तरुण सागर ने जब भाषण दिया तो उस पर ज़बरदस्तहंगामा हो गया. हंगामे के पीछे एक वजह थी कि धार्मिक गुरु का एक विधानसभा में भाषण देना और वो भी नग्न अवस्था में, सोशल मीडिया पर निंदा का पात्र रहा वहीँ कुछ लोगों ने उनके दिए गए बयान जिसमें उन्होंने औरतों के बारे में कहा था उसकी निंदा की लेकिन ऐसा नहीं था कि तरुण सागर पहले धार्मिक नेता थे जो विधानसभा से भाषण दे रहे थे. मध्यप्रदेश की विधानसभा में भी एक दिगंबर संत आचार्य विद्यासागर अपना भाषण दे चुके हैं. एक महीने पहले दिया गया उनका भाषण सोशल मीडिया में बिलकुल चर्चा का विषय नहीं बना था. बताया जाता है कि जब आचार्य विद्यासागर विधानसभा में आये थे उनका स्वागत करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टी के लीडर ख़ास उत्साहित नज़र आये. मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान भी काफ़ी ख़ुश नज़र आये थे. आचार्य विद्यासागर लेकिन सोशल मीडिया की नज़रों से बच गए.

No comments:

Post a Comment

Comments system

Disqus Shortname

My site