चंडीगढ़। 15 अगस्त पर भाजपा ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के बजाए मनीमाजरा में बोर्ड पर गणतंत्र दिवस लिखकर ही शुभकामना दे डाली ।रेलवे फाटक, पिपली वाला टाउन, पुलिस स्टेशन चौराहे और कई अन्य जगह पर ये बोर्ड लगाए गए, जिनमें गणतंत्र दिवस और रक्षा बंधन की सभी शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं लिखा हुआ है।उल्लेखनीय है कि चौक चौराहों, बिजली के खंभों और सरकारी प्रॉपर्टी पर बोर्ड लगाने की अनुमति नहीं है।पंचकूला में स्थितीत मनीमाजरा निवासी भाजपा जिला नंबर 4 के अल्प संख्या मोर्चा के इंचार्ज मोहम्मद युनूस ने युवा नेता सुशील जैन के अलावा अपने अन्य कई साथियों की फोटो इस बोर्ड पर लगा रखीं हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पंजाब एवं हरियाणा के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी, चंडीगढ़ भाजपा के प्रधान संजयटंडन के अलावा सत्यपाल जैन और हरमोहन धवन की फोटो भी इस बोर्ड पर लगीं हैं।

No comments:
Post a Comment