लन्दन: यूरोपीय संसद के सदस्य जॉर्ज शीपलैन इस परियोजना पर गंभीर आलोचना की जा रही है, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया है कि मुस्लिम प्रवासियों को देश में प्रवेश से रोकने के लिए सीमा के बाड़ों में सुअर के कटे हुए सिर स्थापित कर देना चाहिए।Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करियेसमाचार एजेंसी एपी ने हंगरी के नेताओं और यूरोपीय संसद के सदस्य जॉर्ज शीपलैन के हवाले से बताया है कि सर्बिया से कनेक्ट हंगरी सीमाओं पर स्थापित बाड़ों में सुअर केकटे हुए सिर स्थापित कर देना चाहिए ताकि मुस्लिम प्रवासी भयभीत होकर देश में प्रवेश होने से बचे।हंगरी सरकार ने देश में अवैध प्रवासियों के आगमन के सिलसिले को रोकने की खातिर सर्बिया से संबद्ध अपनी सीमा जलमार्ग पर कांटेदार बाधायें स्थापित कर रखी हैं लेकिन शरणार्थियों की कोशिश है कि वह इन बाधाओं को पार करते हुए शेंगेन क्षेत्र के सदस्य राज्यहंगरी प्रवेश कर जाएं। इस प्रवासी बाद में मध्य और उत्तरी यूरोपीय देशों में जाने की कोशिश करते हैं।
Header
Wednesday, 24 August 2016
मस्जिद को उड़ाने आये आतंकीयो को पुलिस ने किया ढेर।
क़तीफ: अल अरबिया समाचार चैनल के अनुसार सऊदी सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार शाम क़तीफ गांव उम अल हमाम की एक मस्जिद पर हो रहे आतंकी हमला को नाकाम कर दिया। इस दौरान गोलीबारी में हमलावर मारा गया।Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए Raziya parveen सर्च करिये फेसबुक पर।
ने बताया कि सुरक्षा बल अभी घटना की जांच कर रही हैं जबकि स्थान को घेरे में ले लिया गया है ।उम्मीद है कि सऊदी गृह मंत्रालय की ओर से कार्रवाई के संबंध में बयान जारी किया जाएगा।
ने बताया कि सुरक्षा बल अभी घटना की जांच कर रही हैं जबकि स्थान को घेरे में ले लिया गया है ।उम्मीद है कि सऊदी गृह मंत्रालय की ओर से कार्रवाई के संबंध में बयान जारी किया जाएगा।
जिन्होंने कभी तिरंगे को सम्मान नहींदिया, वे अब तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं: नीतीश कुमार
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिन्होंने कभी भी तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज नहीं माना वे अब तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं. उन्होंने असहिष्णुता के मौजूदा माहौल के खिलाफ बुद्धिजीवियों और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखने वाले लोगों से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने एकपुस्तक विमोचन समारोह में भाजपा और आरएसएस को सीधे-सीधे निशाने पर लेते हुए कहा, हम एक नया दौर देख रहे हैं. कई बार यह सुनकर अच्छा लगता है कि जिन्होंने कभी भी तिरंगे को मान्यता नहीं दी वे आज तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं, जिन्होंने कभी भी तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज नहीं माना, उन्हें ऐसा करते देखकर अच्छा लग रहा है. मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में बार बार असहिष्णुता से लड़ने के लिए बिखरे हुए समाजवादी दलों और बुद्धिजीवियों के बीच एकजुटता का आह्वान किया. उन्होंने कहा, जब आपने असहिष्णुता के खिलाफ अभियान शुरू किया तो वह काफी सफल रहा. अभियान रुकना नहीं चाहिए, चलते रहना चाहिए. आज ऐसी परिस्थितियां बना दी गई हैं, जब आपको मिलकर एक वैचारिक अभियान के जरिये इससे लड़ना होगा. नीतीश ने कहा, आज जिस तरह असहिष्णुता का दौर बना हुआ है, इन परिस्थितियों में लेखकों, बुद्धिजीवियों कोना केवल लिखना होगा बल्कि और भी चीजें करनी होंगी.उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि आज जो कुछ हो रहा है, उससे सब सहमत हैं, अधिकतर लोग सहमत नहीं हैं, लेकिन विरोध की यह आवाज मजबूतनहीं है और यह आवाज सुनायी दे, इसके लिए हम सबको मिलकर कड़ी मेहनत करनी होगी.
जिन्होंने कभी तिरंगे को सम्मान नहींदिया, वे अब तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं: नीतीश कुमार
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिन्होंने कभी भी तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज नहीं माना वे अब तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं. उन्होंने असहिष्णुता के मौजूदा माहौल के खिलाफ बुद्धिजीवियों और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखने वाले लोगों से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने एकपुस्तक विमोचन समारोह में भाजपा और आरएसएस को सीधे-सीधे निशाने पर लेते हुए कहा, हम एक नया दौर देख रहे हैं. कई बार यह सुनकर अच्छा लगता है कि जिन्होंने कभी भी तिरंगे को मान्यता नहीं दी वे आज तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं, जिन्होंने कभी भी तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज नहीं माना, उन्हें ऐसा करते देखकर अच्छा लग रहा है. मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में बार बार असहिष्णुता से लड़ने के लिए बिखरे हुए समाजवादी दलों और बुद्धिजीवियों के बीच एकजुटता का आह्वान किया. उन्होंने कहा, जब आपने असहिष्णुता के खिलाफ अभियान शुरू किया तो वह काफी सफल रहा. अभियान रुकना नहीं चाहिए, चलते रहना चाहिए. आज ऐसी परिस्थितियां बना दी गई हैं, जब आपको मिलकर एक वैचारिक अभियान के जरिये इससे लड़ना होगा. नीतीश ने कहा, आज जिस तरह असहिष्णुता का दौर बना हुआ है, इन परिस्थितियों में लेखकों, बुद्धिजीवियों कोना केवल लिखना होगा बल्कि और भी चीजें करनी होंगी.उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि आज जो कुछ हो रहा है, उससे सब सहमत हैं, अधिकतर लोग सहमत नहीं हैं, लेकिन विरोध की यह आवाज मजबूतनहीं है और यह आवाज सुनायी दे, इसके लिए हम सबको मिलकर कड़ी मेहनत करनी होगी.
बटवारे वाला ज़हर फिर से घोला जा रहा है है लोगो के ज़हन में।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आज मोदी सरकार पर देश के लोगों के बीच ‘‘दूरियां पैदा’’ करने और घृणा फैलाने के लिए ऐसे प्रयास करने के आरोप लगाया जैसा कि देश के विभाजन के समय में देखा गया था।राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आगाह किया कि देश ‘‘भीतर से खतरे’’ का सामना कर रहा है।मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के एक कार्यक्रम को यहां संबोधित करते हुए आजाद ने कहा, ‘‘जब विभाजन हुआ तो देश घृणा से जल रहा था..आज फिर से घृणा फैलाने के प्रयास किये जा रहे हैं। भले ही विभाजन जैसी स्थिति न हो किन्तु कुछ लोग उसी तरह की घृणा फैलाने की साजिश और कोशिश कर रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘विभाजन के प्रभाव कुछ दिन तक रहे थे किन्तु धीरे धीरे सब चीजें ठीक हो गयीं। किन्तु आज सरकार अपनी कथनी एवं करनी से दूरियां (लोगों के बीच) बनाने का प्रयास कर रही है। यह देश के लिए अच्छा नहीं है।’’ आजाद ने कहा, ‘‘आज हमें भीतर से खतरा है।’’?
भारतीय मीडिया में फेली क़तर की सेहज़ादि की अय्याशी की खबर झूटी
लंदन-ब्रिटेन के अखबार फाइनेंशियल टाइम्स का नाम लेकर भारतीय मीडिया और सोसल मीडिया पर कतर की शहजादी शेख सल्वा काे लन्दन में सात लोगो के साथ सेक्स करते रंगे हाथ पकड़ा दिखाया गया था ये खबर पूरी तरह गलत है फाइनेंसियलटाइम्स ने इस तरह की कोई खबर छापी ही नही हैइस प्रकार की कोई खबर फाइनेंसियल टाइम्स में छापी ही नही जबकि भारतीय मीडिया पर और सोसल मीडिया पे फाइनेंसियल टाइम्स का हवाला देकर कहाजा रहा है क़तर की शहजादी लंदन में सातलोगो के साथ अय्याशी करती पकड़ी गयी हैमज़े की बात है जो महिला इस न्यूज़ में दिखाई जा रही है वो शेख अलवा है ही नही वो वो अलिया अल मज्रुही है जोकि मज्रुही होल्डिंग की सीईओ हैआप यहाँ क्लीक करके इस बात की पुष्ठी कर सकते हैhttp://www.forbesmiddleeast.com/en/lists/people/pname/alia-abdulla-al-mazrouei/pid/76196/
ओवैशी का मोदी पर वार,कहा अगर में होता प्रधानमंत्रो तो...........वीडियो वायरल
तिलंगाना एसेम्बली के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने नरेंद्र मोदी द्वारा दलितों के बारे दिये गए ब्यान पर प्रहार करते हुए कहा “नरेंद्र मोदी भारत के प्रधामंत्री कहते हैं,मेरे दलित भाई को मारने से पहले मुझे गोली मार दो। अगर में प्रधानमंत्री होता तो कहता अगर कोई दलित को मारेगा हिन्दोस्तान की पुलिसकी गोलियाँ उसको मार देंगी।
यहाँ देखिये पंडित आचार्य संजय दिवेदी का इस्लाम अपनाने की वजह
नई दिल्ली। कभी भी छिपाया नहीं जा सकता, कभी भी मिटाया नहीं जा सकता, अल्लाह ने अपने महबूब हज़रत मुहम्मद मुस्तफा सअव के ज़रिये तमाम कायनात की कामयाबी के लिए दीन-ए-इस्लाम को कायम किया और अपना कलाम क़ुरआन भेजा ताकि इन्सान हिदायत पा सकें और उससे क़यामत तक फायदा उठा सकें। इस्लाम मज़हब हक़ है, लोगों के गुमान और इलज़ाम कि इस्लाम तलवार या ताक़त से फैला है उनकी ही तरह झूठ और सरासर झूठ है। भारत में सबसे ज़्यादा ऊँची ज़ात के लोगों ने इस्लाम क़ुबूल किया अगर ताकत से फैला होता तो कमज़ोर, ग़रीब और पिछड़े समाज के लोगों की संख्या अधिक होना चाहिए थी।
नरेंद्र मोदी पर फूटा तोगड़िया का गुस्सा,कहा हमे कहि मुह दिखाने लायक नहीं छोड़ा।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरक्षकों के खिलाफ बयान और गृह मंत्रालय द्वारा कार्रवाई करने संबंधी एडवाइजरी पर विश्व हिंदू परिषद के फायर ब्रांड कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडि़या बिफर पड़े हैं। तोगडि़या का कहना है कि इसके बाद वे किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रह गए हैं और हालत यह है कि उनके मन में आत्महत्या का विचार आने लगा है।
लगभग एक घंटे तक चली प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान तोगडि़या ने गुस्सा भी निकाला, रोए भी और गोहत्या रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए गिड़गिड़ाए भी। साथ ही उन्होंने गोरक्षा को दलित उत्पीड़न से जोड़े जाने का विरोध करते हुए कहा कि यह गहरी साजिश का परिणाम
प्रवीण तोगडि़या ने प्रधानमंत्री के बयान और गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद गौ हत्या बढ़ने का दावा करते हुए कहा कि अब देश में गौ माता को बचाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि गोरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले प्रधानमंत्री ने एक बार उनसे बात तो कर ली होती। देश के सारे गोरक्षक उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े होते। लेकिन कश्मीरी आतंकियों और पाकिस्तान के साथ बात करने वाली सरकार ने गोरक्षकों की बात भी नहीं सुनी।
उनके अनुसार, पूरे देश से गोरक्षक फोन कर उन्हें गालियां दे रहे हैं, सवाल पूछ रहे हैं और उनके पास कोई भी जवाब नहीं है। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री जी आपने हमें कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा।'
अपने गोरक्षक समर्थकों को एकजुट करने की कोशिश में जुटे तोगडि़या ने प्रधानमंत्री के 80 फीसदी गोरक्षकों को फर्जी बताने और पॉलीथीन खाने से अधिक गायों के मरने के आकंड़ों पर भी सवाल उठाया। प्रधानमंत्री से आकंड़ों के स्त्रोत की जानकारी मांगते हुए उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकारों की ओर से ऐसा कोई आंकड़ा नहीं आया है। इसके साथ ही उन्होंने गोरक्षकों के खिलाफ गृह मंत्रालय की एडवाइजरी को गौ हत्या की खुली छूट देना करार दिया।
गोरक्षकों का डोजियर बनाने के आदेश को नस्लवादी कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि पहले सरकार को गौ तस्करों और गाय मारने वालों का डोजियर बनाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि गोरक्षकों के खिलाफ दर्ज केस विहिप लड़ेगा और उनके परिवार की आर्थिक मदद भी करेगा।
पढ़ेंःहमारा पेज लाइक करे Raziya parveen फेसबुक पर
गोरक्षकों के हाथों दलित उत्पीड़न पर सफाई देते हुए प्रवीण तोगडि़या ने कहा कि यह हिंदू समाज को बांटने की साजिश है। दलितों के उत्थान और समाज में उनके सम्मान के लिए काम करने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि 25000 दलित उत्पीड़न के मामले में दो ही मामले गोरक्षकों से जुड़ा है। फिर भी इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। जबकि ऊना की घटना की विहिप ने तत्काल निंदा की थी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की थी।
गोरक्षा को सदियों से हिंदू समाज का संकल्प बताते हुए प्रवीण तोगडि़या ने इसके लिए कानून बनाने की मांग की। एडवाइजरी जारी होने के बाद गोरक्षा की जिम्मेदारी सरकार पर डालते हुए 24 घंटे की हेल्पलाइन नंबर शुरू करने और क्विक रिस्पांस टीम गठित करने की भी मांग की है। उन्होंने गोरक्षकों से गोहत्या और गो तस्करी के मामलों का वीडियो बनाकर प्रधानमंत्री के ट्विटर एकाउंट पर भेजने की अपील की। प्रधानमंत्री के भाषण और एडवाइजरी को हिंदुओं का अपमान बताते हुए उन्होंने इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
विवादित बयान, मुस्लिम भरोसे लायक नहीं,हिन्दू मुसलमान भाई भाई नहीं हो सकते:विश्व हिन्दू परिषद्
बीएचपी के पूर्वी क्षेत्र संगठन मंत्री अमरीश ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, दो ही लाइन होती है, एक देशभक्ति और दूसरी देशद्रोही, लेकिन यहां तो एक तीसरी अलगाववाद है। ये अलगाववादी क्या होता है? उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि गो माता की हत्या करने वाले, रामलला के जन्मभूमि पर बाबरी नाम की स्मारक बनाने वाले, 1990 से कश्मीर घाटी से हिन्दुओं को बाहर करने वाले, जिहाद के नाम पर बम फोड़ने वाले, हिन्दू कन्या का अपहरण करने वाले, वंदे मातरम् से परहेज करने वाले और भारत माता की जय न करने वाले , चाहे जितने नारे लगा लें, भाई नहीं बन सकते।
भारत से नागरिकता का प्रमाण पत्र लेकर हमारे ही टुकड़ों की रोटी खाकर, हमारे ही पैसे से फाइव स्टार होटल में रहकर, हमारे ही पैसे से हवाई जहाजों से चल कर और दिल्ली में आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यहां की सम्प्रभुता को ललकारने वाले कुत्तों को टुकड़े देने की परंपरा बंद होनी चाहिए। इन पागल कुत्तों को गोली मार देनी चाहिए।
उन्होंने कहा हिन्दू और मुस्लिम भाई भाई नही हो सकते है मुसलमान भरोसे के लायक नही है
उन्होंने कहा हिन्दू और मुस्लिम भाई भाई नही हो सकते है मुसलमान भरोसे के लायक नही है
Tuesday, 23 August 2016
रसूल्लाह (स.) का ज़िक्र करते करते निकली जान
खुदा की कुदरत,65 साल की औरते भी यहाँ सदा रहती है जवान
करकोरम:उत्तरी पकिस्तान के करकोरम पहाड़ों पर हुंजा घाटी के नाम से मशहूर जगह पर अपनी ज़िन्दगी ख़ुशी के साथ गुज़ारने वाले हुंजा प्रजाति के लोग औसतन 120 साल की उम्र तक ज़िंदा रहते हैं, यही नहीं बल्कि यहाँ की महिलाएं 65 साल की उम्र तक बूढ़ी नहीं होती हैं. और इस उम्र तक बच्चे को जन्म दे सकती हैं.फेसबुक पर हमारा पेज लाइक करने की लिये, यहाँक्लिककरे…यह लोग खुबानी खाते हैं, और देखने में इतने खूबसूरत दिखाई देते कि ऐसा लगता हैं जैसे यहलोग इस दुनिया के है ही नहीं. इनकी संख्या लगभग 87 हज़ार होगी. यहाँ पर रहने वाले अधिकतर बिना किसी बीमारी के मरते हैं. बतायाजाता हैं कुछ लोग 160 साल तक भी ज़िंदा रहते हैं.हुंजा के लोग शून्य के भी नीचे के तापमान पर बर्फ के ठंडे पानी में नहाते हैं. ये लोग वहीखाना खाते हैं जो ये खुद उगाते हैं, ये खूबानी, मेवे, सब्जियां और अनाज में जौ, बाजरा और कूटू ही खाते हैं.कम खाना और ज़्यादा टहलना इनकी जीवन शैली हैं, डॉक्टरों ने भी ये माना है कि इनकी जीवनशैली ही इनकी लंबी आयु का राज है !फेसबुक पर हमारा पेज लाइक करने की लिये, यहाँक्लिककरे…आइये आपको दिखते हैं इनकी कुछ अध्बुत तस्वीरें…*.हुंजा प्रजाति के लोग दिमागी तौर पर बहुत ही ज्यादा स्ट्रांग होते हैं और इनको कभी भी कैंसर की बीमारी नहीं होती.*.जहां एक और इनकी औरतें 70 या 80 साल की उम्र में भी जवान और खूबसूरत नजर आती है, वही इस प्रजाति के पुरुष 90 साल तक की उम्र में पिता बन जाते हैं.*.इनकी रोजमर्रा की जिंदगी जीने का तरीकाही इनकी लंबी उम्र का रहस्य यह लोग सुबह5:00 बजे उठ जाते हैं और अधिकतर यह लोग पैदल बहुत घूमते हैं.*.हुंजा प्रजाति के लोग मांस ना के बराबर खाते हैं किसी विशेष उत्सव पर ही मांस का सेवन किया जाता है, और यह लोग मांस केबहुत छोटे-छोटे टुकड़े करके खाते हैं.*.इनके बारे में कहा जाता है कि यह एलेग्जेंडर द ग्रेट की सेना के वंशज हैं.*.हुंजा वैली पाकिस्तान में की सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है.*.इनकी प्रजाति पर और इनकी जीवन शैली पर कई लोग किताबें भी लिख चुके हैं.फेसबुक पर हमारा पेज लाइक करने की लिये, यहाँक्लिककरे…साभार – वर्ल्ड न्यूज़ अरबिया
बीजेपी है उ प की पहली पसंद,सर्वे में सपा को भी होगा फायदा।
यूपी इलेक्शन पर सभी पार्टियों की नजर है। लेकिन सर्वे बताते हैं कि
यूपी में त्रिशंकु नतीजों के आसार हैं।ओपिनियन पोल में सामने आया है कि यूपी में समाजवादी पार्टी, भाजपा और बसपा में कड़ा मुकाबला है। इस सर्वे के अनुसार कांग्रेस राज्य में अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन की ओर जा सकती है। यह सर्वे लोकनीति-सीएसडीएस ने किया है। सर्वे के अनुसार मुस्लिम मत सपा तो दलित मायावती के साथ हैं। अपर कास्ट भाजपा का दामन थाम सकता है। वहीं मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव और मायावती लोगों की पहली पसंद हैं। दोनों को 24-24 प्रतिशत लोग पसंद करते है।, असमबाढ़ की नई रिपोर्ट में लगा दी पुरानी तस्वीरसर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में 55 प्रतिशत सवर्ण वोट भाजपा को जा सकते हैं। असपा के साथ 9 तो सपा को 15 फीसदी सवर्ण वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को केवल 5 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। गैरयादवओबीसी वोटों के मामले मेंभी भाजपा का पलड़ा भारी है। यहां से 38 प्रतिशतलोग भाजपा, 19 प्रतिशत सपा और 23 प्रतिश बसपा के साथ जा सकते हैं। हालांकि मुसलमान सपा के साथ खड़े दिख रहे हैं। 62 फीसदी मुस्लिम वोटर सपा को वोट कर सकते हैं। यहां पर भाजपा काफी पीछे छूट सकती है और उसके पक्ष में केवल चार प्रतिशत मुस्लिम वोट आ सकते हैं। दलितों की बातकरें तो वे बसपा का चुनाव कर सकते हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे पर बसपा रह सकती है।सर्वे के अनुसार 420 सदस्यीय यूपी विधानसभा में सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। उसे 141 से 151 सीट मिल सकती है। भाजपा को 124 से 134, बसपा को 103 से 113 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस केवल 8 से 14 सीट पर सिमट सकती है। क्षेत्रवार सीटें मिलने के सर्वे में भाजपा पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आगे रहेगी। वहीं रोहिलखंड में सपा आगे रह सकती है। अवध में सपा और बसपा में कड़ी लड़ाई है। बुंदेलखंड में सभी पार्टियां लड़ाई में हैं।
यूपी में त्रिशंकु नतीजों के आसार हैं।ओपिनियन पोल में सामने आया है कि यूपी में समाजवादी पार्टी, भाजपा और बसपा में कड़ा मुकाबला है। इस सर्वे के अनुसार कांग्रेस राज्य में अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन की ओर जा सकती है। यह सर्वे लोकनीति-सीएसडीएस ने किया है। सर्वे के अनुसार मुस्लिम मत सपा तो दलित मायावती के साथ हैं। अपर कास्ट भाजपा का दामन थाम सकता है। वहीं मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव और मायावती लोगों की पहली पसंद हैं। दोनों को 24-24 प्रतिशत लोग पसंद करते है।, असमबाढ़ की नई रिपोर्ट में लगा दी पुरानी तस्वीरसर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में 55 प्रतिशत सवर्ण वोट भाजपा को जा सकते हैं। असपा के साथ 9 तो सपा को 15 फीसदी सवर्ण वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को केवल 5 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। गैरयादवओबीसी वोटों के मामले मेंभी भाजपा का पलड़ा भारी है। यहां से 38 प्रतिशतलोग भाजपा, 19 प्रतिशत सपा और 23 प्रतिश बसपा के साथ जा सकते हैं। हालांकि मुसलमान सपा के साथ खड़े दिख रहे हैं। 62 फीसदी मुस्लिम वोटर सपा को वोट कर सकते हैं। यहां पर भाजपा काफी पीछे छूट सकती है और उसके पक्ष में केवल चार प्रतिशत मुस्लिम वोट आ सकते हैं। दलितों की बातकरें तो वे बसपा का चुनाव कर सकते हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे पर बसपा रह सकती है।सर्वे के अनुसार 420 सदस्यीय यूपी विधानसभा में सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। उसे 141 से 151 सीट मिल सकती है। भाजपा को 124 से 134, बसपा को 103 से 113 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस केवल 8 से 14 सीट पर सिमट सकती है। क्षेत्रवार सीटें मिलने के सर्वे में भाजपा पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आगे रहेगी। वहीं रोहिलखंड में सपा आगे रह सकती है। अवध में सपा और बसपा में कड़ी लड़ाई है। बुंदेलखंड में सभी पार्टियां लड़ाई में हैं।
पत्नी ने मायके जाकर की दूसरी शादी,राशन कार्ड पर लिखा दूसरे पति का नाम।यहाँ पढ़े
बिलासपुर/कोरबा. जिला मुख्यालय में एसडीएम गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने फरियादियों से आवेदन लिया। कलेक्टर पी दयानंद कटघोरा में जिला स्तरीय जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस वजह से यहां आने वाले ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों की फरियाद एसडीएम ने सुनी। ज्यादातर लोग राशन कार्ड को लेकर यहां आए थे। इसमें कुछ लोगों का नाम परिवार के अन्य राशन कार्ड में शामिल होने और भूरा कार्ड होने के कारण सस्ता राशन नहीं मिलने की शिकायत की।- वहीं एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके नाम पर राशन कार्ड जारी हुआ था। पति से विवाद होने के बाद वह अपने बच्चे के साथ काम के सिलसिले में रायगढ़ चली गई थी।- इस दौरान उसके पति दूसरा ब्याह कर लिया और राशन कार्ड में नाम परिवर्तन कर मुखिया के तौर पर अपना नाम दर्ज कर लिया।- अब वह काम समाप्त होने पर वापस कोरबा आ गई है। ऐसे में उसे अपने नाम के राशन कार्ड की आवश्यकता है। इसी तरह अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों ने भी मुआवजा को लेकर गुहार लगाई।
इक बार फिर दिल्ली हुई शर्मसार,8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
नई दिल्ली:दिल्ली में एक बार फिर एक मासूम को कुछ युवको द्वारा अपनी
हवस का शिकार बनाया गया है. पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में सात साल की एक बच्ची का अपहरण कर तीन युवकों ने कथिततौर पर उससे बलात्कार किया है. दिल्ली के उपायुक्त रिषी पाल ने इस बात की जानकारी दी.उन्होंने बताया, बच्ची अस्पताल में है और ठीक हो रही है. तीन आरोपियों का जिक्र एफआईआर में हैऔर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भुरे (19) और आमिर (21) उसके पड़ोसी हैं. पाल ने कहा कि पीड़िता अपने माता-पिता के साथ मंडावली के यमुना खादर इलाके में रहती है.पुलिस ने कहा कि पीड़िता कल रात अपने घर के बाहरसो रही थी तभी आरोपियों ने कथित तौर पर उसे उठाया और रात करीब 11 बजे उससे बलात्कार किया. आरोपी बच्ची को उसके घर के पास फेंक कर भाग गए. वह अपने माता पिता और स्थानीय लोगों को बेहोश मिली जो उसकी तलाश कर रहे थे.
हवस का शिकार बनाया गया है. पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में सात साल की एक बच्ची का अपहरण कर तीन युवकों ने कथिततौर पर उससे बलात्कार किया है. दिल्ली के उपायुक्त रिषी पाल ने इस बात की जानकारी दी.उन्होंने बताया, बच्ची अस्पताल में है और ठीक हो रही है. तीन आरोपियों का जिक्र एफआईआर में हैऔर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भुरे (19) और आमिर (21) उसके पड़ोसी हैं. पाल ने कहा कि पीड़िता अपने माता-पिता के साथ मंडावली के यमुना खादर इलाके में रहती है.पुलिस ने कहा कि पीड़िता कल रात अपने घर के बाहरसो रही थी तभी आरोपियों ने कथित तौर पर उसे उठाया और रात करीब 11 बजे उससे बलात्कार किया. आरोपी बच्ची को उसके घर के पास फेंक कर भाग गए. वह अपने माता पिता और स्थानीय लोगों को बेहोश मिली जो उसकी तलाश कर रहे थे.
हुज़ूर s.a.w ने आज से 1450 साल पहले ही चला दिया था बेटी बचाओ अभियान।
उस जाहिलियत के ज़माने में लोग अपनी मासूम बच्चियों को सामने बिठाकर कब्र खोदते थे, फिर उस बच्ची के हाथ में गुड़िया देकर, उसे मिठाई का टुकड़ा थमाकर, उसे नीले पीले और सुर्ख रंग के कपड़ेदेकर उस कब्र में बिठा देते थे, बच्ची उसे खेल समझती थी, वो क़ब्र में कपड़ों, मिठाई के टुकड़ों और गुड़ियाओं के साथ खेलने लगती थी फिर ये लोग अचानक उस खेलती, मुस्कुराती और खिलखिलाती बच्ची पर रेत और मिट्टी डालने लगते थे।बच्ची शुरू-शुरू में उसे भी खेल ही समझती थी, लेकिनजब रेत मिट्टी उसकी गर्दन तक पहुँच जाती तो वो घबराकर अपने वालिद, अपनी माँ को आवाजें देने लगती थी, लेकिन ज़ालिम वालिद मिट्टी डालने की रफ्तार और तेज कर देता था।ये लोग इस अमल के बाद वापस जाते थे तो उन मासूम बच्चियों की सिसकियाँ घरों के दरवाजों तक उनका पीछा करती थीं, लेकिन उन ज़ालिमों के दिल स्याह हो चुके थे जो नर्म नहीं होते थे।बहुत से ऐसे भी लोग थे जिनसे “इस्लाम” कुबूल करने से पहले माज़ी में ऐसी गलतियाँ हुई थींएक ने वाक़या सुनायामैं अपनी बेटी को क़ब्रस्तान लेकर जा रहा था, बच्ची ने मेरी उंगली पकड़ रखी थी, उसे बाप की उंगली पकड़े हुऐ खुशी हो रही थी, वो सारा रस्ता अपनी तोतली ज़बान में मुझसे फरमाइशें भी करती रही और मैं सारा रस्ता उसे और उसकी फरमाइशों को बहलाता रहा।मैं उसे लेकर क़ब्रस्तान पहुँचा, मैंने उसके लिये क़ब्र की जगह चुनी, मैं नीचे ज़मीन पर बैठा अपने हाथों से रेत मिट्टी उठाने लगा, मेरी बेटी ने मुझे काम करते देखा तो वो भी मेरा हाथ बँटाने लगी, वो भी अपने नन्हें हाथों से मिट्टी खोदने लगी, हम दोनों बाप बेटी मिलकर मिट्टी खोदते रहे, मैंने उस दिन साफकपड़े पहन रखे थे, मिट्टी खोदने के दौरान मेरे कपड़ों पर मिट्टी लग गई, मेरी बेटी ने कपड़ों पर मिट्टी देखा तो उसने अपने हाथ झाड़े, अपने हाथ अपनीकमीज़ में पोंछे और मेरे कपड़ों में लगी मिट्टी साफ़ करने लगी…।क़ब्र तय्यार हुई तो मैंने उसे क़ब्र में बैठाया और उस पर मिट्टी डालना शुरू कर दिया, वो भी अपने नन्हे हाथों से अपने ऊपर मिट्टी डालने लगी, वो मिट्टी डालती जाती खिलखिलाती रहती और मुझ से फरमाइशें करती जाती थी, लेकिन मैं दिल ही दिल में अपने झूठे खुदाओं से दुवा कर रहा था कि तुम मेरी बेटी की कुरबानी कुबूल कर लो और मुझे अगले साल बेटा दे दो…। मैं दुवा करता रहा और बेटी मिट्टी में दफ़्न होती रही…।मैंने आखिर में जब उसके सर पर मिट्टी डालना शुरू किया तो उसने सहमी सी नज़रों से मुझे देखा और तोतली ज़बान में पूछा: “अब्बाजान! मेरी जान आप पर कुरबान मगर आप मुझे मिट्टी में दफ़्न क्यूँ कर रहे हो…” ?मैंने अपने दिल पर पत्थर रख लिया और दोनों हाथों से और तेजी के साथ कब्र पर मिट्टी फेंकने लगा…।मेरी बेटी रोती रही, चींखती रही, दुहाइयाँ देती रहीलेकिन मैंने उसे मिट्टी में दफ़्न कर दिया…।ये वो आखिरी अल्फ़ाज़ थे, जहाँ रहमतुल आलमीन नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का ज़ब्त जवाब दे गया… आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की हिचकियाँ बँधगईं, दाढ़ी मुबारक आँसुओं से तर हो गई और आवाज़ हलक मुबारक में फंसने लगी…।वो शख्स दहाड़े मार-मार के रो रहा था और रहमतुल आलमीन सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम हिचकियाँ ले रहे थे, उसने अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से पूछा- “या रसूलल्लाह! (सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम) क्या मेरा ये गुनाह भी माफ हो जायेगा…” ?रहमतुल आलमीन सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की आँखों से अश्क़ों की नहरें बह रही थीं…।अरब के ऐसे माहौल में अल्लाह के रसूल ने उन लोगों को दीन-ए-इस्लाम का सन्देश सुनाया और तमाम मुसीबतें उठा कर दीन को उनके दिलों में उतरा, ये रसूल की बरकत और क़ुरआन की शिक्षा का असर था कि अरब के तमाम बुरे रस्मो रवाज़ एक के बाद एक ख़तम होते चलेगए और जो लोग गर्दनों तक बुराइयों में डूबे हुए थे उन्होंने इस्लाम मज़हब अपनाने के बाद मिसालें कायमकर दीं।
आबादी तो बढ़ जायेगी हिन्दुओ की क्या मोदी लिखकर देंगे उनका रोज़गार वो चलाएंगे।
नई दिल्ली। बसपा प्रमुख मायावती ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिन्दुओं द्वारा ज्यादा बच्चे पैदा करने वालें बयान पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि ‘वो हिंदुओं को ज़्यादा बच्चे पैदा करनेको तो कह रहे हैं, लेकिन वो मोदी जी से ये भी कहेंगे कि उनके लिए रोज़ी-रोटी सुनिश्चित कराएँ.’मायावती ने रैली में कहा, “आरएसएस के हेड बोल रहे हैं कि हिंदूओं को भी ज़्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए. मैं उन्हें ये कहना चाहती हूं कि वे नरेंद्र मोदी को भी बताएं कि हिंदू दो से ज़्यादा बच्चे तो पैदा कर लेंगे लेकिन क्या उनको ये रोज़ी रोटी दे पाएंगे.”इसके अलावा मायावती ने भाजपा पर दलित विरोधी पार्टी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आरक्षण समाप्त कराना चाहते हैं और केवल उद्योगपतियों के हित में काम कर रहे हैं.गौरतलब रहें कि शनिवार को आगरा में एक कार्यक्रम के दोरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिन्दुओं से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील करते हुए कहा था कि कोई ऐसा क़ानून है जिसमें कहा गया है कि हिंदुओ जनसंख्या घटाओ, ऐसा तो कुछ नहीं है. बाक़ी लोगों की(जनसंख्या) क्यों बढ़ रही है, आप की क्यों नहीं बढ़ती…”
भगवा झंडा फहराने की निति बना रही बीजेपी,कर रही उत्तर परदेश में छल।
मुरादाबाद।बसपा नेताओं ने कहा कि भाजपा और सपा मिलकर अवाम को छल रही है। भाजपा हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाकर देश में भगवा ध्वज फहराना चाहती है। जबकि प्रदेश की सपा सरकार भाजपा की अंदरखाने समर्थन करती है।ठाकुरद्वारा के स्वास्तिक मैरिज हाल में आयोजित कैडर कैंप के मुख्य अतिथि जोन काआर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक ग्रीशचंद ने कहा कि मुलायम सिंह के घर शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होते हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और आरएसएस मुख्यिा मोहन भागवत भी शिकरत करते हैं। बाहर से मुलायम सिंह समाजवादी का चोला पहनकर मुस्लिमों को छलकर प्रदेश में राज करते हैं। भाजपा गौरक्षा के नाम पर पहले मुसलमानों को प्रताड़ित करती थी। अब दलितों को भी निशाना बनाया जा रहा है। दोनों सरकारों से जनता आजिज आ चुकी है। बसपा प्रत्याशी विजय यादव ने कहा कि विकास के लिए आपस में भाईचारा जरूरी है। उन्होंने हिंदू मुस्लिम से भेदभाव मिटाकर बसपा को मजबूत बनाने की अपील की है। इसमें जिलाध्यक्ष रणविजय सिंह, मंडल कोआर्डिनेटर पूजन प्रसाद, मुंशीराम कश्यप, कांठ प्रत्याशी नासिर कुरेशी, अर्जुन सागर, यसवीर सिंह, संजय यादव, रामपाल गौतम, पूर्व प्रधान मोहब्बत अली, शहादत हुसैन, शमीम अंसारी, नन्हे अंसारी, बबलू यादव, डा. मोहम्मद नबी आदि थे।
शबनम और सलीम पर लटकी फासी की तलवार,दया याचिका को किया गया ख़ारिज
अमरोहा।प्यार की खातिर अपने मां-बाप सहित परिवार के 7 लोगों की हत्या करने वाली शबनम की दया याचिका को राष्ट्रपति ने ख़ारिज कर दिया । शबनम ने अपने बेटे का हवाला देते हुए फांसी की सजा माफ़ करने के लिए दया याचिका दी थी। पिछले साल सितम्बर में यूपीके गवर्नर राम नाईक ने भी शबनम की दया याचिका याचिका ख़ारिज कर दी थी ।शबनम और उसके प्रेमी सलीम को 15 जुलाई 2010 को अमरोहा के तत्कालीन जिला जज एए हुसैनी ने दोनों कोफांसी की सजा सुनाई थी । जिसके बाद दोनों की फांसी की सजा को हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा था । मई में अमरोहा की कोर्ट ने डेथ वारंट जारी किया था. जिसके बाद उसने अपने बेटे ताज मोहम्मद का हवाला देते हुए माफ़ी की मांग की थी । लेकिन जब अब उसकी दया याचिका ख़ारिज हो चुकी है उसके बाद अब शबनम को फांसी दी जाएगी ।उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के बावनखेड़ी गांव की रहने वाली शबनम पर आरोप है कि उसने 14 अप्रैल 2008 में शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर रात में मां-बाप, दो भाइयों, दोनों भाभियों, फुफेरी बहन और सात महीने के भतीजे की हत्या कर दी थी ।पेशे से शिक्षामित्र रही शबनम का सलीम नामक एक युवक से अफेयर चल रहा था लेकिन उसके घरवाले दोनों के प्यार के खिलाफ थे । जिसके बाद शबनम यह खौफनाक कदम उठाया। जिस समय शबनम में इस वारदात को अंजाम दिया उस समय वह प्रेग्नेंट थी । उसके बाद उसने जेल में ही बेटे को जन्म दिया ।
मस्जिदुल अक्स को बचाने के लिए अरब और इस्लामी जगत सामने खड़ा हो।
मस्जिदुल अक़्सा को आग लगाने की 47वीं बरसी पर फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ता गुटों ने इस पवित्र स्थल को बचाने पर बल दिया है।अलआलम के अनुसार, फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ता गुटों ने मस्जिदुल अक़्सा को यहूदी रंग देने की ज़ायोनी शासन की नीति के तहत इस पवित्र स्थल पर हमलों की भर्त्सना की। स्वशासित फ़िलिस्तीन की संसद में क़ुद्स मामले के प्रमुख अहमद अबू हलबिया ने कहा कि ज़ायोनी, मस्जिदुल अक़्सा के चारों ओर सुरंग खोदने के बावजूद अभी भी अपने लक्ष्य तक नहींपहुंच सके हैं। फ़िलिस्तीन के इस्लामी जेहाद आंदोलन के नेता अहमद मुदल्लिल ने कहा कि प्रतिरोध को जारी रखने और अतिग्रहणकारियों को मस्जिदुल अक़्सा, क़ुद्स और पश्चिमी तट में पराजित करने में ही फ़िलिस्तीनियों का हित है।हमास के प्रवक्ता सामी अबू ज़ोहरी ने कहा कि आज मस्जिदुल अक़्सा में आग लगाने की बरसी का दिन अरब व इस्लामी जगत को यह संदेश देता है कि वह अतिग्रहणकारियों के अपराध के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीनियों के प्रतिरोध को मज़बूत करने और मस्जिदुल अक़्सा को बचाने के लिए उठ खड़ा हो। हमासकी सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ने भी रफ़ह में एक समारोह में सैन्य परेड आयोजित कर प्रतिरोध की अहमियत को प्रदर्शित किया।
आखिर किसको लगता है ओवेशी से डर, जो नहीं मिल पाती उ.प में रैली की अनुमति।
कानपुर।इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को आज जबरदस्त फटकार लगाते हुए सांसद और एमआईएम मुखिया असदउद्दीन ओवैसी को रैली की इजाजत ना देने पर हलफलामा दाखिल करने को कहा है। इसके लिए कोर्ट ने सरकार को दो हफ्ते का समय दिया है।कोर्ट ने कहा है कि जब सभी राजनैतिक पार्टियों को रैलियां करने की मनाही नहीं है. तो ओवैसी को रैली या कोई भी जनसभा करने से क्यों रोका जाता है ? एमआईएम लीडर सय्यद अयाज़ ने UPUKLive को बताया कि कोर्ट ने सरकार के इस तरह के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए पूछा है कि आखिर ओवैसी के कार्यक्रमों से कानून व्यवस्था को किस तरह का खतरा हो सकता है।गौरतलब है कि ओवैसी को पिछले कई सालों से यूपी में रैली करने की इजाजत नहीं मिल रही थी। जिसके चलते ओवैसी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जनसभा करने की इजाजत मांगी है। हालांकि अभी कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्षमुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नोटिस नहीं दिया है।
Monday, 22 August 2016
10 बच्चे पैदा करना आसान है उनको पालना नहीं,संघ प्रमुख मोहन भगवत पहले खुद पैदा करे:अरविन्द केजरीवाल।
नई दिल्ली।आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदूओं के बच्चों को लेकर दिए बयान पर राजनीति जारी है। एक तरफ जहां योगी आदित्यनाथ ने भागवत के बयान का समर्थन किया है वहीं दूसरी ओर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तंज कसा है। केजरीवाल ने कहा है कि कि संघ प्रमुखपहले दस बच्चे पैदा करें, उन्हें पालकर दिखाएं, फिर बयान दें। आपको बता दें भागवत के हिंदुओं के बच्चों को लेकर दिए गए बयान पर आरएसएस ने सफाई दी है। आरएसएस ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है, “आरएसएस प्रमुख ने ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए नहीं कहा. आरएसएस प्रमुख के मुताबिक कानून किसी को भी ज़्यादा बच्चे पैदा करने से नहीं रोकता. कानून सभी के लिए सामान होना चाहिए.”स्पष्टीकरण में कहा गया है, “‘मोहन भागवत के कहने का मतलब था कि जनसख्या नियंत्रण के लिए सामान कानून होना चाहिए जो सभी पर लागू हो, ऐसा ही अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की अक्तूबर 2015 बैठक मेंएक प्रस्ताव भी RSS ने पास किया था.”आगरा में एक कार्यक्रम में कहा था कि दूसरे धर्म वाले जब इतने बच्चे पैदा कर रहे हैं तो क्या आपको किसी कानून ने रोक रखा है. संबोधन के दौरान मोहन भागवत ने कहा कि आप लोग कह रहे है कि ‘उनकी’ जनसंख्या बढ़ रही है इस पर उन्होंने कहा कि हिंदुओंको किसने रोका है.
कड़ी धुप में मुस्लिमो ने नमाज़ अदा करके की बारिश होने की दुआ।
महराजगंज।बारिश न होने से परेशान रूद्रापुर ग्राम सभा के मुसलमानो ने आज मदरसे पर दो रकात नमाज पढ़ खुदा से बारिश होने की दुआ मांगी। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिला,पुरुष व बच्चे नमाज पढ़े।पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश न होने से जहाँ एक तरफ लोग भीषण गर्मी से परेशान है वही किसान अपनी खेती को देख चिन्तित है। आज सुबह 9.30 बजे सिसवा विकास खण्ड के ग्राम रुद्रापुर के मुसलमानोने मदरसा खलीलिया मिस्वाउल ओलुम पर इकट्ठा हुए जिसे हाजी मौलाना इब्राहिम ने दो रकात नमाज पढ़ाई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिलाये,पुरुष व बच्चे नमाज पढ़ खुदा से बारिश होने की दुआ मांगी।हाजी मौलाना इब्राहिम ने कहा की बारिश न होने से परेशान हम सभी खुदा से बारिश करने की दुआ मांगी और बारिश न होने की दशा में तीन दिनों तक पुरे गांव केमुसलमान अपने अपने घरो में इबादत करेंगे, रोजा रख्खेंगे व नमाज पढ़ कर बारिश के लिए दुआ माँगेंगे।नमाज में हाजी रियासत,मो0 इदरीश, मो0 शमीम,निजामुद्दीन,रजीम,मुख़्तार अहमद,सुलेमान, हाजी सरीकुन निशा, हाजी कुसमुन निशा सहित सैकड़ो मुस्लिम शामिल रहे। Prayer (namaz) for rain.
आखिर इंसानी जिंदगी का मकसद क्या है, यह बात सिर्फ इस्लाम ही सिखाता है सबको
प्रोफेसर बैनिल हैविट, अमेरिका के एक मशहूर विचारक और लेखक रहे हैं। उनकी गिनती अमेरिका के इस्लाम कबूल करने वाले अहम लोगों में की जाती है। उनका इस्लामी नाम अब्दुल्लाह हसन बैनिल है। इस लेख में उन्होंने इस्लाम की उन खूबियों का जिक्र किया है जिनसे वे बेहद प्रभावित हुए।पेश है वह कैसे इस्लाम में दाखिल हुवे, उन्हीं की ज़ुबानी :मेरा इस्लाम कबूल करना कोई ताज्जुब की बात नहीं हैन ही इसमें किसी तरह के लालच का कोई दखल है। मेरे खयाल में यह जहन की फितरती तब्दीली और उन धर्मों का ज्यादा अध्ययन करने का नतीजा है जो इंसानी अक्लों पर काबिज है। मगर यह बदलाव उसी शख्स में पैदा हो सकता है जिसका दिल व दिमाग धार्मिक पक्षपात और पूर्वाग्रहों से ऊपर उठा हुआ हो और साफदिल से अच्छे और बुरे में अंतर कर सकता हो।मैं मानता हूं कि ईसाइयत में भी कुछ सच्चे और मुफीद उसूल मौजूद हैं लेकिन इस धर्म में पादरियों ने कई गलत चीजों को मिला दिया। उन्होंने इस तरह इसधर्म की सूरत को बिगाड़ कर रख दिया और इसे बिलकुल बेजान कर डाला। इसके विपरीत इस्लाम उसी मूल शक्ल में मौजूद है जिसमें वह प्रकट हुआ। चूंकि मैं एक ऐसे धर्म की तलाश में था जो मिलावट से पवित्र हो इसलिए मैंने इस्लाम कबूल कर लिया।आप किसी चर्च में चले जाइए वहां नक्श व निगार, तस्वीरों और मूर्तियों के सिवा आपको कुछ नहीं मिलेगा। इसके अलावा पादरियों के चमकते दमकते वस्त्रों पर नजर डालिए, फिर ननों की भीड़ को देखिए तो उनका रूहानियत से दूर का संबंध भी दिखाई नहीं देता। ऐसा मालूम होता है कि हम किसी इबादत खाने में नहीं बल्कि एक ऐसे बुतखाने में खड़े हैं जो सिर्फ बुतों की पूजा के लिए बनाया गया है। उसके बाद मस्जिद पर नजर डालिए। वहां आपको न कोई मूरत दिखाई देगी और न तस्वीर। फिर नमाजियों की लाइनों पर नजर डालिए। हजारों छोटे बड़े इंसान कंधे से कंधा मिलाए खड़े नजर आएंगे। सच तो यह है किनमाज में रूकू और सजदों का मंजर इस कदर दिल और नजर को खींचने वाला होता है कि कोई इंसान इससे प्रभावित हुए बगैर नहीं रह सकता।मस्जिद का पूरा माहौल और उसकी तमाम चीजें रूहानियत (अध्यात्म) की तरफ इंसान की रहनुमाई करती है। न वहां बनावट है और न बुनियादी सजावट।। इसके विपरीत चर्च की तमाम चीजों में भौतिक चमक-दमकका दिखावा बहुत ज्यादा है। हो सकता है कि कुछ लोग ऐतराज करें कि प्रोटेसटेंट धर्म तो इन बुराइयों से पवित्र है और उसने तो अपने गिरजों से बुत और तस्वीरें निकाल फैंकी है, तुमने इस्लाम के बजाय इसे कबूल क्यों नहीं किया। बेशक प्रोटेसटेंट धर्मसच्चे ईसाई मजहब के करीब जरूर है मगर मैं इस विश्वास के बावजूद कि की ईसा मसीह एक पैगम्बर थे हर्गिज उनकी उलूहियत का काइल नहीं। वे मेरी ही तरहएक इंसान थे और मेरी यह आस्था कोई नई नहीं है बल्किशुरू से ही मैं इसका इजहार करता रहा हूं। जो न सिर्फ हजरत मसीह अलैहिस्सलाम का ही आदर सिखाता है बल्कि दुनिया के तमाम धर्मों और धर्म के मानने वालों के आदर की दावत देता है।मेरा एक लंबे समय से इस्लाम की तरफ झुकाव था, लेकिन मेरा ईमान इतना मजबूत नहीं हुआ था कि बेधड़क अपने मुसलमान होने का ऐलान कर सकता। यह संकोच किसी समाज या इंसान के डर के कारण नहीं था बल्कि उसकी वजह यह थी कि मैं पूरी तरह इस्लाम की खूबियों से परिचित नहीं था। लेकिन इस्लाम के बारे में जैसे- जैसे इस्लामिक विद्वानों की किताबें पढ़ता गया, मेरी आंखें खुलती गईं। मुझे साफ तौर पर इस धर्म की खूबियां और इसके आखरी पैगंबर मुहम्मद सल्ल. का इंसानों पर एहसान मालूम हो गया और आखिर में मैंने इस मजहब को अपना लिया।इस्लाम जैसी तौहीद परस्ती (ईश्वर को एक मानना, एकेश्वरवाद) मैंने देखी है, वह किसी दूसरे धर्म में नहीं पाई जाती। इस्लाम के इसी एकेश्वरवाद ने सबसे पहले मुझे इस धर्म की तरफ खींचा। इस्लाम में जो सबसे बड़ी खूबी मैंने पाई वह यह है कि वह सिर्फ रूहानी तरक्की (आध्यात्मिक विकास) की ही बात नहीं करता बल्कि वह दुनियावी तरक्की में भी बहुत बड़ा मददगार है। इस्लाम इंसान को दुनिया छोडऩे और संन्यासी की जिंदगी गुजारने की तालीम नहीं देता बल्कि वह इंसान को दुनियावी जिंदगी को बेहतर बनाने और इसमें कामयाबी हासिल करने की प्रेरणा देता है।इस्लाम धार्मिक मामलों में ही इंसान का मार्गदर्शन नहीं करता बल्कि दुनिया के हर मामले में इंसान को बेहतर रास्ता दिखाता है और उसके हर कदम पर रहनुमाई करता है। इस्लाम ने दुनिया को आखिरत (परलोक) की खेती करार दिया है और इंसान को हुक्म दिया है कि वह धार्मिक कर्तव्यों को निभाने के साथ-साथ दुनिया से जुड़े अपने कर्तव्यों को निभाने में भी कोताही न बरते। सच तो यह है कि मौजूदा वैज्ञानिक दौर में इस्लाम ही अकेला ऐसा धर्म है जो तरक्की पसंद इस दुनिया की सही तौर पर रहनुमाई कर सकता है, इसे सही राह दिखा सकता है।इस्लाम की बड़ी खूबियों में से एक खूबी यह है कि यहसंकुचित सोच और पक्षपात का सख्त विरोधी है। इस्लाम सिर्फ अपने धर्म के मानने वालों के साथ ही मोहब्बत और अच्छे बर्ताव की हिदायत नहीं देता बल्कि वह सब इंसानों के साथ चाहे वह किसी भी धर्म के साथ ताल्लुक रखते हों, हमदर्दी, बराबरी और अच्छेबर्ताव का हुक्म देता है। वह इंसानों को बांटने नहीं बल्कि जोडऩे का पक्षधर है। सच तो यह है कि इस्लाम ने ही इंसानों को पहली बार इंसानियत का सबकसिखाया है।मैं पिछले पांच सालों से इस्लाम की शिक्षाओं पर अमल कर रहा हूं, इस धर्म से जुड़ी उपासना कर रहा हूं। जिस बात ने मेरे ईमान और यकीन को मजबूती दी हैवह इस्लाम के पवित्र और बुलंद उसूल हैं। इसकी विश्वव्यापी भाईचारगी है। उसकी बेमिसाल बराबरी है और उसका इल्म और सादगी है जिसने मेरे दिल व दिमाग में एक नई रोशनी पैदा कर दी है।इस्लाम एक ऐसा धर्म है जो सिर से पांव तक इल्म व अमल है बल्कि मैं तो कहूंगा कि इस्लाम कबूल किए जाने वाला धर्म है। दूसरी तरफ ईसाइयत ऐसा धर्म है जो न सिर्फ ईश्वर के एक होने यानी एकेश्वरवार का इनकार करने वाला है बल्कि इंसान को दुनिया और उसकीनेमतों से फायदा उठाने से मना करता है। कोई शख्स अगर सही मायने में ईसाई बनना चाहे तो उसे दुनिया से किनारा करके एकांत को अपनाना पड़ेगा। मगर इस्लाम में रहकर हम दुनिया की तमाम राहतों और खुशियों से फायदा उठा सकते हैं। ना हमें मस्जिद केकिसी कोने में हरदम बैठे रहने की जरूरत है और न वीरानों में जिंदगी बसर करने की मजबूरी होगी।अगर इंसान को दुनिया में इसिलिए भेजा गया है कि दुनिया को छोड़कर संन्यासी जिंदगी अपनाए तो उसकी पैदाइश का मकसद समझ में नहीं आता। इंसानी जिंदगी का मकसद क्या है, यह सिर्फ इस्लाम ने समझाया है कि इंसान दुनिया में रहकर कुदरत की हर चीज से फायदा उठाए मगर साथ ही अपने पालनहार और उसकी सृष्टि का भी खयाल रखें।मैंने जबसे इस्लाम कबूल किया है, दिली सुकून महसूस कर रहा हूं। मेरी दुनिया भी दुरुस्त हो गई है और आखिरत (परलोक) भी।इंशाअल्लाह……# तक़वा इस्लामिक स्कूल
नोट, इस वेबसाइट से जुड़कर समाज सेवा करने हेतु आप इसके एडिटर (मोहम्मद ज़ाहिद) से संपर्क कर सकते है।मोबाइल नंबर--9528183002
नोट, इस वेबसाइट से जुड़कर समाज सेवा करने हेतु आप इसके एडिटर (मोहम्मद ज़ाहिद) से संपर्क कर सकते है।मोबाइल नंबर--9528183002
मुस्लिम छात्रा को बनाया गया शिकार,इस्लाम फोबिया पर दिया था इन्होंने इंटरव्यू
एक 23 वर्षीय ब्रिटिश मुस्लिम छात्रा रुकैया हैरिस को ‘इस्लामोफोबिया’ (इस्लाम के प्रति नफरत) पर चर्चा के दौरान ही इस्लामोफोबिया का शिकार होने पड़ा। हैरिस ब्रिटिश रेडियो सेवा बीबीसी के एक कार्यक्रम के लिए इंटरव्यू दे रही थीं। रुकैया बीबीसी से सोशल मीडिया पर हुए अपने बुरे अनुभवों को साझा कर रही थीं। रुकैया एक स्थानीय पार्क में पत्रकार को बता रही थीं कि ट्विटर पर उन्हें किस तरह के कमेंट का सामना करना पड़ता है, तभी पीछे बैठे एक ब्रिटिश आदमी ने कहा, “यहां शरिया कानून नहीं चलता है।”डेली मेल यूके के अनुसार इस व्यक्ति का नाम पॉल था। व्यक्ति के कमेंट के बाद रुकैया ने कार्यक्रम के बीच में उससे कमेंट करने का कारण पूछा। रुकैया ने पॉल से कहा, “अगर आप कुछ कहना चाहते हैं तो कह सकते हैं। क्या आप शरिया कानून के बारे में बात करना चाहते हैं?” रुकैया ने कहा, “आप मुझसे शरिया कानून के बारे में बात करना चाहते हैं? हम शरिया कानून पर बात कर सकते हैं। आपने किसी कारण से ही ऐसा कमेंट किया होगा।” हालांकि पॉल ने इससे इनकार कर दिया कि उसने रुकैया पर कमेंट किया था। पॉल पूरे इंटरव्यू के दौरान वहीं पास बैठा रहा था। रुकैया के जवाब में पॉल ने कहा, “हम बोलने की आजादी खो रहे हैं। हमें राजनीतिक रूप से सही रहने के लिए कहा जाता है, तब भी जब हम ऐसा नहीं करना चाहते।”बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई में हर रोज इस्लामोफोबिया से जुड़े करीब सात हजार ट्वीट किए गए थे। फ्रांस के नीस में हुए आतंकी हमले के दौरान ऐसे ट्वीट में काफी बढ़ोतरी हो गई थी। रुकैया ने अपने इंटरव्यू के दौरान इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनके द्वारा ऐसे हमले की निंदा करने से लोगों की राय पर कोई फर्क पड़ेगा। उन्होंने कहा, “मैं क्या कहती हूं, मैं क्या लिखती हूं या मैं क्या पोस्ट करती हूं इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। किसी भी तरह के आतंकी हमले के बाद लोग इस्लाम पर किसी न किसी तरह हमला करते हैं, इस्लाम का या मेरा या मेरे हिजाब का अपमान करते हैं। चाहे मैं किसी बिल्कुल ही जुदा चीज के बारे में बात करूं, चाहे मैं मरने वालों को श्रद्धांजलि ही दूं…।”बीबीसी की पत्रकार ने एक ब्रिटिश अखबार से बातचीत में बताया कि पॉल के कमेंट से उनकी रिकॉर्डिंग की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। आपत्ति जताने पर पॉल ने कहा कि उसके पास ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है।’ पत्रकार ने बताया कि पॉल ने वीडियो में अपना चेहरा दिखाए जाने की अनुमति दी थी।
नोट, इस वेबसाइट से जुड़कर समाज सेवा करने हेतु आप इसके एडिटर (मोहम्मद ज़ाहिद) से संपर्क कर सकते है।मोबाइल नंबर--9528183002
नोट, इस वेबसाइट से जुड़कर समाज सेवा करने हेतु आप इसके एडिटर (मोहम्मद ज़ाहिद) से संपर्क कर सकते है।मोबाइल नंबर--9528183002
Subscribe to:
Posts (Atom)
























