पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि छह ताजा मौतों के साथ सरकार जम्मू एवं कश्मीर में ‘इतना अच्छा काम’ कर रही है, इसलिए यही समय है जब भारत को बलूचिस्तान का मसला सुलझाना चाहिए। जम्मू एवं कश्मीर में बीते 24 घंटे में हुई घटनाओं में छह औरलोगों की मौत हो गई है।उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, “कश्मीर में 24 घंटे (सोमवार के बाद से) में छह प्रदर्शनकारी मारेजा चुके हैं,लेकिन चलिए हम बलूचिस्तान का मसला हल करें क्योंकि इस समय हम जम्मू एवं कश्मीर में इतना अच्छा काम कर रहे हैं। अब्दुल्ला ने अपने निर्वाचन क्षेत्र मध्य कश्मीर के बीरवाह में मंगलवार सुबह चार प्रदर्शकारियों के मारे जाने केबाद ट्वीट कर यह बात कही।
Header
Thursday, 18 August 2016
वहाबियों और भगवा गुंडों की वजह से भारत का हर नागरिक डरकर जी रहा है:मौलाना कल्बे जव्वाद
तेहरान। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद नकवीईरान की यात्रा पर मीडिया से बातचीत में भारत में घटित हो रही घटनाओ पे चिंता ज़ाहिर करते हुयें कहा है कि वहाबियो और भगवा गुंडों ने देश में आम भारतीय का जीना मुश्किल कर रखा है। मौलाना ने भारत के मौजूदा हालात को चिंताजनक बताया और कहा देश अब तक के सबसे मुश्किल दौर से गुज़र रहा है। मौलाना कल्बे ज़व्वाद ने ईरान के दौरेपर ईरान के कई आला सियासतदा से भी मुलाक़ात की है उन्होने ईरान और भारत की दोस्ती की वकालत की है।
खुलासा:गो हत्या के लिए खुद देती है बीजेपी परमिट और पैसा।
इऩदिनों हिंदुस्तान में गोहत्या औऱ गौरक्षकों पर काफी बड़ी बहस और आंदोलन चल रहें हैं। गुजरात का ऊना हो या फिर राजस्थान, मध्यप्रदेश औऱ उत्तर प्रदेश जैसे राज्य जहाँ गोहत्या जैसे मामलों में सिर्फ शक के बिना पर गौरक्षकों का आंतक देखा जा रहा है।इतना ही नहीं केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी को बाकायदा बिगड़ते माहौल को देखकर यह तक कहना पड़ा कि ,” गौरक्षक नहीं ये गुंडे है ! इसके अलावा दलितों को न मारों, मारना है तो मुझे मारों !इतना सब होते हुए भी लोकसभा में मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहाकि, ” सरकार देश के सामान्य क्षेत्र में 50 प्रतिशत औऱ दुर्गम क्षेत्र में 75 प्रतिशत की दर से पशुवधशाला की स्थापना औऱ आधुनिकीकरण के लिए अधिकतम 15 करोड़ की मदद करती है. पशुवधशाला यानि बूचड़खाना जहाँ से गोश्त दुनियाभर में भेजा जाता है। हिंदुस्तान में भी कई राज्य ऐसे है जहाँ गायों का कत्ल कर उनका मीट बाहर भेजा जाता है। इस जवाब से केंद्र सरकार औऱ उनके कई संगठनों की नीयत पर सवाल उठने लगे हैं। एक तरफ सरकार गौरक्षकों के साथ खड़ी नजर आती है वहीँ दूसरी ओर बीफ निर्यात में अव्वल होने की दौ़ड़ मेंबूचड़खाना खोलने के लिए लोगों को प्रोत्साहित और बढ़ावा देती है।
मुझे राष्ट्रपति बनाओ छोड़ दूंगा इस्लाम विरोधी बयान:ट्रम्प
अमेरिका आने वाले लोगों के लिए एक बेहद कड़ी जांच प्रक्रिया का प्रस्ताव देने के एक दिन बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वे कट्टरता, घृणा और सख्ती छोड़ देंगे।ट्रंप ने फेसबुक पर डाले गए एक पोस्ट में कहा, अमेरिकी जनता के प्रति मेरा यह संकल्प है: आपके राष्ट्रपति के रूप में, मैं आपका सबसे बड़ा शूरवीर होऊंगा। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ूंगा कि हर अमेरिकी के साथ समान व्यवहार हो, उसे समान सुरक्षा मिले और उसे समान सम्मान मिले।अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार ने कहा, हम कट्टरता, घृणा और सख्ती के हर रूप को खारिज करेंगे और एक ऐसा नया भविष्य बनाने की कोशिशकरेंगे, जो एकजुट अमेरिकी जनता के रूप में हमारी साझा संस्कृति और मूल्यों पर आधारित हो।उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, जैसे हमने साम्यवाद की बुराइयों को उजागर करके और मुक्त बाजारों के गुणों को सामने लाकर, शीतयुद्ध को जीता,उसी तरह हमें चरमपंथी इस्लाम की विचारधारा का सामना करना चाहिए।ट्रंप ने कहा, मेरे विपक्षी ऐसे देशों से लाखों डॉलर का चंदा लेते हैं, जहां समलैंगिक होना एक अपराध है और उसकी सजा कैद या मौत है। ऐेसे में, मेराप्रशासन महिलाओं, समलैंगिकों और अलग-अलग मतों वाले लोगों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएगा।
राज बब्बर की ओवैशी पर की गयी छीटाकशी संघी मानसिकता का प्रतीक।
कानपुर। कानपुर में एआईएमआईएम के पूर्व ज़िला महासचिव मोहम्मद सुफियान ने सख्त लफ्जों मे राज बब्बर के बयान की निन्दा की।उन्होने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के बारे मे कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के दूारा की गयी अभद्र टिप्पणी उनकी और काँग्रेस की संघी मानसिकता का प्रतीक है ।आज उ०प्र० का दलित और मुस्लिम एमआईएम की तरफ़ तेज़ीसे जा रहा जिसके चलते कॉंग्रेस बौखलाई हुई है ।राजबब्बर शायद अपना मानसिक सन्तुलन खो बैठे है इसी कारण लंदन से बैरिस्टर की डिग्री लेने वाले ओवैसी साहब जैसे एक काबिल लीडर को बदनाम कर रहे । डा० भीमराव अम्बेडकर के बाद अब दलित का रुझान ओवैसी साहब की तरफ़ है कोई भी ऐक्टर उनके प्रभाव को रोक नही सकता ।
Wednesday, 17 August 2016
सब जगह फिसड्डी साबित हुई बीजेपी,स्वतंत्रता की जगह गडतंत्रता दिवस की बधाई दी।
चंडीगढ़। 15 अगस्त पर भाजपा ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के बजाए मनीमाजरा में बोर्ड पर गणतंत्र दिवस लिखकर ही शुभकामना दे डाली ।रेलवे फाटक, पिपली वाला टाउन, पुलिस स्टेशन चौराहे और कई अन्य जगह पर ये बोर्ड लगाए गए, जिनमें गणतंत्र दिवस और रक्षा बंधन की सभी शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं लिखा हुआ है।उल्लेखनीय है कि चौक चौराहों, बिजली के खंभों और सरकारी प्रॉपर्टी पर बोर्ड लगाने की अनुमति नहीं है।पंचकूला में स्थितीत मनीमाजरा निवासी भाजपा जिला नंबर 4 के अल्प संख्या मोर्चा के इंचार्ज मोहम्मद युनूस ने युवा नेता सुशील जैन के अलावा अपने अन्य कई साथियों की फोटो इस बोर्ड पर लगा रखीं हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पंजाब एवं हरियाणा के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी, चंडीगढ़ भाजपा के प्रधान संजयटंडन के अलावा सत्यपाल जैन और हरमोहन धवन की फोटो भी इस बोर्ड पर लगीं हैं।
हम मुस्लमान है तो क्या हमें मार दिया जायेगा:आज़म खान
नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान ने एक बार फिर से विरोधी दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ मुसलमान होने के नाम पर हमें मारा नहीं जा सकता है।उन्होंने कहा, ‘मैंने बेटियों से कहा कि तुम्हें एकनया हिंदुस्तान बनाना है। किसी मामले में इस्लामीकानून लागू किया जाए या नहीं, लेकिन बलात्कार के मामले में जरूर लागू होना चाहिए। बलात्कारी को तब तक पत्थर मारा जाए जब तक बेहोश न हो जाए।आजम बुलंदशहर रेप पर अपनी टिप्पणी से विवादों में आए थे। उन्होंने कहा कि हमारे किसी बयान से बलात्कार पीड़िता के परिवार को तकलीफ हुई तो उससे हैरत है क्योंकि आरोपी के खिलाफ किसी भी दफा से उन लोगों का दर्द कम नही होने वाला है। एक ही दिन में यूपी में एक जैसे 5 वाकये हुए। उसके पीछे का सच क्या है वो जानने की जरूरत है।आज़म ने कहा, ‘मैं तमाम मीडिया वालों से कहूंगा कि जबमुझे गाली देते हो, दुश्मन कहते हो और गाली देते हो,पाकिस्तान आईएसआई का एजेंट कहते हो तो मैं हंसता हूं। और जिस कमजोर तबके से मैं आता हूं जब उन तक तुम्हारी ये बातें पहुंचती है तो मैं कमजोर नहीं होता बल्कि मजबूत होता हूं।’आजम ने कहा कि मैं मीडिया से कहता हूं, जितना तुम मुझे गाली देते हो उतना मैं ऊपर जाता हूं।आज़म खान ने आगे कहा कि अपने चैनलों में एक-दो घंटा तय कर लो जब मुझे गाली दिया करो। मैं और बड़ा नेता बन जाउंगा।
मेरी औलाद नहीं थी गलत,लोगो का प्यार दे रहा इसका सबूत:बुरहान के पिता
नई दिल्ली। भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में बीती जुलाई में मुठभेड़ में मारे गए संदिग्ध चरमपंथी बुरहान वानी के माता-पिता का कहना है कि उन्हें अपने बेटे के मरने का गम नहीं है। सुरक्षा बलों का कहना है कि बुरहान वानी चरमपंथी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन का स्थानीय कमांडर था और उन्हें उसकीकाफी समय से तलाश थी।सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में बुरहान वानी की मौत के बाद वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और एक महीने से ज्यादा समय से हिंसक प्रदर्शनों का सिलसिला थमा नहीं है। बुधवार को घाटी में कई जगहोंपर कर्फ्यू के 40 दिन पूरे हो रहे हैं। हिंसा में लगभग 60 लोगों की जान जा चुकी है और सौ से ज्यादा लोग पैलेट लगने से घायल हुए हैं और कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। प्रदर्शनों में स्थानीय लोगों के साथ साथ कई सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार बुरहान की मां महिमुना वानी और पिता मुजफ्फर वानी कहते हैं, 'हमेंअपने बेटे के शहीद होने की खुशी है।' बीबीसी से बातचीत में महिमुना ने कहा, "बेटे के मरने का दुख तो है। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि कश्मीर पर जुल्म हो रहा है और मेरे बेटे ने कश्मीर की आजादी के लिए कदम उठाया। वो बहुत हैंडसम लड़का था। बहुत ही शरीफ और नरम दिल। मारधाड़ में उसका यकीन ही नहीं था।"
मेरी रूह में उत्तर गया था इस्लाम धर्म इसलिए मेने बिना देर किये अपना लिया:ऐ आर रेहमान
– Journey of Faith : A. R. Rehman (Oscar Winner Musician)इस्लाम कबूल करने का फैसला अचानक नहीं लिया गया। यह फैसला मेरा और मेरी मां दोनों का सामूहिक फैसलाथा। हम दोनों सर्वशक्तिमान ईश्वर की शरण में आना चाहते थे।संगीतकार ए आर रहमान ने सन् २००६ में अपनी मां के साथ हज अदा किया था। हज पर गए रहमान से अरब न्यूज के सैयद फैसल अली ने बातचीत की। यहां पेश है उस वक्त सैयद फैसल अली की रहमान से हुई गुफ्तगू।भारत के मशहूर संगीतकार ए आर रहमान किसी परिचय के मोहताज नहीं है।तड़क-भड़क और शोहरत की चकाचौंध से दूर रहने वाले ए आर रहमान की जिंदगी ने एक नई करवट ली जब वे इस्लाम की आगोश में आए। रहमान कहते हैं-इस्लाम कबूल करने पर जिंदगी के प्रति मेरा नजरिया बदल गया।भारतीय फिल्मी-दुनिया में लोग कामयाबी के लिए मुस्लिम होते हुए हिन्दू नाम रख लेते हैं, लेकिन मेरे मामले में इसका उलटा है यानी था मैं दिलीप कुमार और बन गया अल्लाह रक्खा रहमान। मुझे मुस्लिम होने पर फख्र है।संगीत में मशगूल रहने वाले रहमान हज के दौरान मीनामें दीनी माहौल से लबरेज थे। पांच घण्टे की मशक्कतके बाद अरब न्यूज ने उनसे मीना में मुलाकात की। मगरिब से इशा के बीच हुई इस गुफ्तगू में रहमान का व्यवहार दिलकश था। कभी मूर्तिपूजक रहे रहमान अब इस्लाम के बारे में एक विद्वान की तरह बात करते हैं।दूसरी बार हज अदा करने आए रहमान इस बार अपनी मां कोसाथ लेकर आए। उन्होने मीना में अपने हर पल का इबादत के रूप में इस्तेमाल किया। वे अराफात और मदीना में भी इबादत में जुटे रहे और अपने अन्तर्मनको पाक-साफ किया। अपने हज के बारे में रहमान बताते हैं-अल्लाह ने हमारे लिए हज को आसान बना दिया। इस पाक जमीन पर गुजारे हर पल का इस्तेमाल मैंने अल्लाह की इबादत के लिए किया है।मेरी अल्लाह से दुआ है कि वह मेरे हज को कबूल करे। उनका मानना है कि शैतान के कंकरी मारने की रस्म अपने अंतर्मन से संघर्ष करने की प्रतीक है। इसका मतलब यह है कि हम अपनी बुरी ख्वाहिशों और अन्दर के शैतान को खत्म कर दें। वे कहते हैं-मैं आपको बताना चाहूंगा कि इस साल (२००६) मुझे मेरे जन्मदिन पर बेशकीमती तोहफा मिला है जिसको मैं जिन्दगी भर भुला नहीं पाऊंगा। इस साल मेरे जन्मदिन ६ जनवरी कोअल्लाह ने मुझे मदीने में रहकर पैगम्बर की मस्जिद में इबादत करने का अनूठा इनाम दिया। मेरे लिए इससेबढ़कर कोई और इनाम हो ही नहीं सकता था। मुझे बहुत खुशी है और खुदा का लाख-लाख शुक्र अदा करता हूं।इस्लाम स्वीकार करने के बारे में रहमान बताते हैं – यह १९८९ की बात है जब मैंने और मेरे परिवार ने इस्लाम स्वीकार किया। मैं जब नौ साल का था तब ही एकरहस्यमयी बीमारी से मेरे पिता गुजर गए थे। जिंदगी में कई मोड़ आए।वर्ष-१९८८ की बात है जब मैं मलेशिया में था। मुझे सपने में एक बुजुर्ग ने इस्लाम धर्म अपनाने के लिएकहा।पहली बार मैंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया लेकिन यही सपना मुझे कई बार आया। मैंने यह बात अपनी मां को बताई। मां ने मुझे प्रोत्साहित किया और कहा कि मैं सर्वसक्तिमान ईश्वर के इस बुलावे पर गौर और फिक्र करूं। इस बीच १९८८ में मेरी बहन गम्भीर रूप से बीमार हो गई। परिवार की पूरी कोशिशों के बावजूदउसकी बीमारी बढ़ती ही चली गई। इस दौरान हमने एक मुस्लिम धार्मिक रहबर की अगुवाई में अल्लाह से दुआ की।अल्लाह ने हमारी सुन ली और आश्चर्यजनक रूप से मेरीबहन ठीक हो गई। और इस तरह मैं दिलीप कुमार से ए आर रहमान बन गया। इस्लाम कबूल करने का फैसला अचानक नहीं लिया गया बल्कि इसमें हमें दस साल लगे। यह फैसला मेरा और मेरी मां दोनों का सामूहिक फैसला था। हम दोनों सर्वशक्तिमान ईश्वर की शरण में आना चाहते थे। अपने दुख दूर करना चाहते थे।शुरू में कुछ शक और शुबे दूर करने के बाद मेरी तीनों बहिनों ने भी इस्लाम स्वीकार कर लिया। मैंने उनके लिए आदर्श बनने की कोशिश की। ६ जनवरी १९६६ को चेन्नई में जन्मे रहमान ने चार साल की उम्र में प्यानो बजाना शुरू कर दिया था। नौ साल की उम्र में ही पिता की मृत्यु होने पर रहमान के नाजुक कंधों पर भारी जिम्मेदारी आ पड़ी। मां कस्तूरी अब करीमा बेगम और तीन बहिनों के भरण-पोषण का जिम्मा अब उस पर था। ग्यारह साल की उम्र में ही वे पियानो वादक की हैसियत से इल्याराजा के ग्रुप में शामिल हो गए। उनकी मां ने उन्हें प्रोत्साहित किया और वे आगे बढऩे की प्रेरणा देती रहीं।रहमान ने सायरा से शादी की। उनके तीन बच्चे हैं. दसऔर सात साल की दो बेटियां और एक तीन साल का बेटा। रहमान ने बताया कि इबादत से उनका तनाव दूर हो जाता है और उन्हें शान्ति मिलती है। वे कहते हैं- मैं आर्टिस्ट हूं और काम के भयंकर दबाव के बावजूद मैं पांचों वक्त की नमाज अदा करता हूं। नमाज से मैं तनावमुक्त रहता हूं और मुझमें उम्मीद व हौसला बना रहता है कि मेरे साथ अल्लाह है। नमाज मुझे यह एहसास भी दिलाती रहती है कि यह दुनिया ही सबकुछ नहीं है, मौत के बाद सबका हिसाब लिया जाना है। रहमान ने अपना पहला हज २००४ में किया।इस बार उनकी मां उनके साथ थी। वे कहते हैं – इस बार मैं अपनी पत्नी को भी हज के लिए लाना चाहता था, लेकिन मेरा बेटा केवल तीन साल का है, इस वजह से वह नहीं आ सकी। अगर अल्लाह को मंजूर हुआ तो मैं फिर आऊंगा, अगली बार पत्नी और बच्चों के साथ।वे कहते हैं- इस्लाम शान्ति, प्रेम, सहअस्तित्व, सब्र और आधुनिक धर्म है। लेकिन चन्द मुसलमानों की गलत हरकतों के कारण इस पर कट्टरता और रूढि़वादिता की गलत छाप लग गई है। मुसलमानों को आगे आकर इस्लाम की सही तस्वीर पेश करनी चाहिए। अपने ईमान और यकीन को सही रूप में लोगों के सामने प्रस्तुत करना चाहिए।मुसलमानों की इस्लामिक शिक्षाओं से अनभिज्ञता दिमाग को झकझोर देती है। रहमान कहते हैं- मुसलमानों को इस्लाम के बुनियादी उसूलों को अपनाना चाहिए जो कहते हैं- अपने पड़ौसियों के साथ बेहतर सुलूक करो, दूसरों से हंसकर मिलो, एक ईश्वर की इबादत करो और गरीबों को दान दो। इंसानियत को बढ़ावा दो, औरकिसी से दुश्मनी मत रखो। इस्लाम यही संदेश लेकर तोआया है। हमें अपने व्यवहार, आदतों और कर्मों से दुनिया के सामने इंसानियत की एक अनूठी मिसाल पेश करनी चाहिए। पैगम्बर मुहम्मद सल्ललाहो अलेहेवसल्लम ने अपने अच्छे व्यवहार, सब्र और सच्चाई के साथ ही इस्लाम का प्रचार किया। आज इस्लाम को लेकर दुनिया भर में फैली गलतफहमियों को दूर किए जाने की जरूरत है।!! इश्वर सभी मानव जाती को सही राह दिखाए !!!-बशुक्रिया उम्मते नबी
दलितों को अपना शिकार बनाने वाले बीजेपी के ही गुंडे है:अरविन्द केजरीवाल।
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बीजेपी की गुजरात सरकार पर दलितों पर हो रहे हमलो को लेकर हमला बोला और चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दलितों के खिलाफ हिंसा खत्म नहीं हुई तो अगले साल विधानसभा चुनाव में गुजरात सरकार को सबक सिखाया जाएगा। केजरीवाल ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि उना में स्वतंत्रता दिवस समारोह से जब दलित समुदाय के लोग लौट रहे थे तब उन पर हमला किया गया और पुलिस ने कुछ नहीं किया। यह बात निश्चित है कि गुजरात की बीजेपी सरकार की ओर से भेजे गए अपराधी यहां दलितों पर बार बार हमले कर रहे हैं। केजरीवाल ने गुजरात में सत्ताधारी बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि गुजरात में दमन का माहौल है। ऐसा लगता है कि राज्य में विभिन्न समुदायों के लोग सरकार से परेशान हैं और प्रदर्शन के रूप में अपनी आवाज उठा रहे हैं। बीजेपी सरकार को समझना चाहिए कि यह तानाशाही नहीं, बल्कि लोकतंत्र है। जनता ऐसा सबक सिखाएगी कि बीजेपी कभी नहीं भूलेगी।
560 फिलिस्तीनी बच्चों को भी नही,,,,,,,,,,
फिलिस्तीनी मुसलमानों के हाल किसी से छुपे नहीं हैं, हाल ही में फिलीस्तीनी कैदियों के मामलों की समिति एक रिपोर्ट जारी कर इस बात की सूचना दी है। इस सूचना के मुताबिक सन 2016 कि शुरुआत से अब तक इज़राइली सैन्य बल करीब 560 फिलसिटीनी बच्चो को हिरासत में ले चुके हैं. जिसमे से 110 फिलिस्तीनी अभी भी इज़राइल की जेल में कैद है। समिति के प्रमुख ‘इस्सा करके’ के मुताबिक इज़राइल कीजेल में कैद 110 फिलिस्तीनी मुस्लमानो में लड़किया और छोटे बच्चे भी शामिल हैं. जबकि उनमे 60 फिलिस्तीनियों को इज़राइली अधिकारियो ने घर के अंदर कैद किया हैं। कैदियों के परिवारों के लिए गठित यरूशलेम कमेटी के प्रमुख अमजद अब-असब ने बताया कि इज़राइली जेल में कैद अधिकतर बच्चो के साथइज़राइली सैन्य बल बुरी तरह मारपीट कर रही हैं और उनका पर उत्पीड़न किया जा रहा है।
10 ऐसी मस्जिद जिसके बारे में जानकार दंग रह जायेंगे आप।
जुमा मस्जिद, मॉस्कोमॉस्को की केंद्रीय मस्जिद जुमा मस्जिद या कैथीड्रल मस्जिद के नाम से भी जानी जाती है. 1904 में बनी यह मस्जिद यूरोप की सबसे बड़ी मस्जिदों में शामिल है और जीर्णोद्धार के बाद यहां 10,000 लोग एक साथ नमाज पढ़ सकते हैं. अल हरम मस्जिद, मक्काइस्लाम धर्म की सबसे महत्वपूर्ण और साढ़े तीन लाख वर्गमीटर में फैली दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है अल हरम. मूल रूप से 16वीं सदी में बनी इस मस्जिद में 9 मीनारें हैं. मस्जिद के अंदर काबा है जो इस्लाम का मुख्य पवित्रस्थल है.
Monday, 15 August 2016
पीएम के बयान से नाराज हिंदू संगठन करेंगे प्रदर्शन, माेदी की फोटो पर चढ़ाएंगे गोमूत
नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गौ-रक्षकों में से अस्सी फीसदी गौरक्षकों को फ़र्ज़ी बताने के बयान से नाराज गौ रक्षा दल, राजस्थान 19 अगस्त को राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करेगा । इतना ही नहीं गौरक्षा दल के कार्यकर्त्ता पीएम् मोदी के फोटो पर गौमूत्र भी चढ़ाएंगे । संगठन की मांग है कि प्रधानमंत्री गौरक्षकों को फ़र्ज़ी वाले अपने ‘बयान पर सबूतों के साथ सफाई पेश करें ।गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल जहांगीर ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया, ”भारत में करीब 100 करोड़ हिंदू हैं और वे सब गाय की रक्षा करना चाहते हैं। तो प्रधानमंत्री के हिसाब से, 70-80 करोड़ हिंदू फर्जी हैं। चूंकि पीएम ने ऐसा दावा किया है, हम जानना चाहते हैं कि किस एजेंसी ने यह सर्वे किया है।”गौ रक्षा दल के नेतृत्व में इसी तरह की मानसिकता वाली संस्थाओं ने रविवार को जयपुर के रोटरी क्लब में बैठक की। बैठक में गौ-रक्षा, सुरक्षा और पूरे देश में गो-हत्या पर बैन पर चर्चा हुई। इस बैठक मेंविश्व हिंदू परिषद, गौ क्रांति मंच, गौ सेवा समिति जैसी संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।केन्द्र सरकार की तरफ से MyGov कार्यक्रम की शुरुआत के दो साल पूरा होने पर दिल्ली के टाउन हाल में आयोजित बैठक में पीएम ने गौ-रक्षा के नाम पर हिंसा पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था, ”मैं राज्य सरकारों ने ऐसे लोगों (गौ-रक्षकों) पर डॉजियर तैयार करने को कहूंगा। इनमें से करीब 70-80 फीसदी लोग ऐसे असामाजिक कार्यों में लिप्त मिलेंगे जिन्हें समाज स्वीकार नहीं करता।” पीएम ने ऐसे लोगों को ‘एंटी-सोशल’ बताते हुए कहा था कि ये लाेग गौ-रक्षा के नाम पर अपनी ‘दुकानें’ चला रहे हैं।गौ रक्षा दल के राज्य महासचिव प्रदीप सिंह राठौड़ ने कहा, ”हमारी जिला इकाइयां कुछ कलेक्ट्रेट्स पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के नाम एक मेमारेंडम सौंपेंगी। जब एक और मेमारेंडम स्थानीय लोकसभा सांसद को भेजा जाएगा, जो कि पीएम के लिए होगा। हर सांसद को एक मैनिफेस्टो पर साइन करने होंगे कि वह भारत में गौ-हत्या पर प्रतिबंध की मांग का समर्थन करता है और इस संबंध में संसद में एक विधेयक लाए जाने पर वह उसके पक्ष में वोट करेगा।”फिलहाल केरल, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में गौ-हत्या पर रोक नहीं है। बाबूलाल जहांगीर ने बताया, ”हम राज्य स्तरीय प्रदर्शन में प्रधानमंत्री की फोटो पर गो-मूत्र छिड़केंगे।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अगले साल गुजरातऔर उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों के मद्देनजर यह बयान दिया है।
जान का जोखिम डाल कर मुस्लिम युवकों ने डूबती गाय को बचाया
श्योपुर, मप्र। शनिवार दोपहर श्योपुर से 12 किमी दूर स्थित अमराल नदी पर बने नैरोगेज रेल पुल पर खड़े लोगों को नदी के तेज़ भंवर में बह रही एक गाय दिखाई दी तो वहां मौजूद 5 युवको ने साहस कर नदी मेंछलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। खास बात यह है कि दांतरदा खुर्द निवासी सभी युवक मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। गाय को सुरक्षित बाहर निकालने वाले फिरोज खान, राजू खान, इदरीश मोहम्मद और जिशान गाय को बचा बेहद खुश है। इन मुस्लिम युवाओं के साथ मौजूद एक ग्रामीण ने कहाकि जीव किसी जाति धर्म का नहीं सभी का होता है, गाय हमारे लिए भी उतनी ही पूजनीय और उपयोगी है जितनी हिन्दुओं के लिए। गाय हमें भी दूध देती इसलिए गाय हमारी भी माता है।
दलितों-मुसलमानों के ख़िलाफ़ हिंसा फैला रहेगौरक्षकों के पर कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर केंद्र और कुछ राज्यों को उन तथाकथित गौरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश देने की मांग की गई है जो दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित तौर पर हिंसा फैला रहे हैं।कांग्रेस कार्यकर्ता तहसीन एस पूनावाला की इस जनहित याचिका में कहा गया है कि इन ‘‘गौरक्षा समूहों’’ की तरफ से की जा रही हिंसा इस हद तक पहुंच गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों इन लोगों को ‘‘समाज का विनाश करने वाले’’ लोग घोषित कर दिया।याचिका में आरोप लगाया गया है कि ये समूह गायों और अन्य गौवंशों की रक्षा के नाम पर दलितों और अल्पसंख्यकों पर ज्यादती कर रहे हैं और सामाजिक सद्भाव, जन मूल्यों और देश में कानून और व्यवस्था के हितों के लिए इन्हें नियमित करने और इन पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है।इस याचिका में कहा गया है ‘‘इन तथाकथित गौरक्षक समूहों का खतरा देश के लगभग हर कोने में है और विभिन्न समुदायों और जातियों के बीच वैमनस्य पैदाकर रहा है.’’ याचिका में कहा गया है कि इन तथाकथित गौरक्षा समूहों की ओर से सोशल मीडिया पर अपलोड की गई कथित ‘‘हिंसक सामग्री’’ को हटाए जाने का आदेश भी दिया जाए।
गुलाम कश्मीर में मनाया गया भारत का स्वतंत्रता दिवस
नई दिल्ली।पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यहां कोई समारोह नहीं हुआ लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने भारत के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट कीं। एक मासूम बच्चे ने अपने हाथों पर तिरंगा लगाया और लिखा I LOVE INDIA. यह तस्वीर ट्विटर पर वायरल हो रही है। इतना ही नहीं 14 अगस्त को पाकिस्तान के आजादी दिवस पर यहां के लोगों ने काला दिवस भी मनाया।भारत के स्वतंत्रता दिवस के जश्न का असर बलूचिस्तान में दिख रहा है। एक बलूचिस्तानी महिलाबनुक जरीना बलोच ने ट्विटर एक तस्वीर साझा कर इसकासबूत भी दिखाया। उन्होंने एक बच्चे के हाथ की तस्वीर ट्वीट की है जिसमें तिरंगा बना हुआ है और इस पर लिखा है, आई लव इंडिया। इस बच्चे के नाखूनों पर भी तिरंगा रंगा हुआ है।बलूच नेता का ये ट्वीट बताता है कि बलूचिस्तान मेंलोग भारत को किस नजर से देख रहे हैं। यहां के तमाम नेता पाकिस्तान के जुल्म के खिलाफ भारत से सीधे दखल देने की मांग करने लगे हैं।
हुज़ूर मोहम्मद S.a.w के नाम लिखे सिक्के मिले,पुलिस ने लिए कब्ज़े में।
महराजगंज।कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम कटहरी कला में ग्राम प्रधान के भाई द्वारा अपने हिस्से की जमीन मे शौचालय बनवाने के लिए की जा रही खुदाई में मिट्टी के बर्तन में रख्खे लगभग 80 सिक्के मिले। ये मिले सिक्के ताँबे के है। इस पर एक तरफ उर्दू में मुहम्मद साहब और दूसरी तरफ ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर रसूलुल्लाह लिखा हुआ है। खुदाई के दौरान सिक्के मिलने की सुचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुँच सिक्के को अपने कब्जे में ले कर थाने उठा ले गयी। इस सन्दर्भ में सब इंस्पेक्टर कन्हैया पाण्डेय ने कहा की इस सिक्के को कोषागार में जमा करा दिया जायेगा। ऐसे किसी भी पुरातन सामान मिलने पर अगर कोई चोरी से छुपा लेता है तो अपराध की श्रेणी में आएगा।
KFC का चिकन है मुसलमानो के लिए हराम:दरगाह आला हज़रत।
बरेली। दरगाह आला हजरत बरेली ने KFC रेस्टोरेंट के चिकन को हराम करार दिया है. दरगाह के प्रवक्ता और मुफ्ती ने मुसलमानों को केएफसी का नॉनवेज खाने से बचने की हिदायत दी है। कंपनी के रेस्टोरेंटों में हलाल नॉनवेज न देने का मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उलेमा नेयह फतवा जारी किया है। दरगाह आला हजरत के मुफ्ती सलीम नूरी ने बताया कि जानकारी मिली है कि केएफसी में नॉनवेज के नाम पर मुसलमानों को बिना हलाल का चिकन दिया जा रहा है. शरीयत के हिसाब से ऐसे नॉनवेज खाना हराम है. इसलिए मुसलमानों को ऐसे नॉनवेज से बचना चाहिए।
मस्जिदों से भी नहीं अछूता रही योमे आज़ादी,लाऊड स्पीकर पर दी गयी मुबारकबाद।
आगरा।तंजीम उलेमा अहले सुन्नत की पहल के बाद शहर की सभी मस्जिदों से यौमे आजादी (स्वतंत्रता दिवस) की मुबारकबाद दी गई। फज्र की नमाज के बाद मस्जिदोंसे लाउडस्पीकर्स से यौमे आज़ादी की सभी को मुबारकबाद पेश की गई। मुफ्ती मुदस्सिर खान, मौलानामसरूर रज़ा कादरी, हाफिज आलम, मौलाना अब्दुल रहमान कादरी, हाफिज रियासत इस मुहिम में शामिल रहे। शहर की तमाम मस्जिदों व मदरसों में तिरंगा फहराया गया। कई मदरसों की ओर से रैली भी निकाली गयी।
आज़ादी नही है किसी इक की,राहुल गांधी ने फेहराया पहली बार तिरंगा।
नई दिल्ली।दलितों पर हाल ही में हुए हमलों के मद्दनेजर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि आजादी कभी भी केवल चुनिंदा लोगों के लिए नहीं हो सकती. उन्होंने देशवासियों से ऐसे देश की अभिलाषा रखने को कहा जहां घृणित और हीन ताकतें विचारों को ‘हिंसक रूप से नहीं कुचल सकें.’’स्वंतत्रता दिवस पर अपने संबोधन मेंराहुल ने कहा, ‘‘जब अनैतिक ताकतें हममें से कुछ की आजादी के लिए खतरा पैदा करती हैं, जैसा कि हाल के दिनों में हमने देखा भी है, तब हमें याद रखना चाहिए कि आजादी केवल कुछ लोगों के लिए ही नहीं हो सकती..यह सबके लिए होनी चाहिए. भारत के हर व्यक्ति को आत्मसम्मान, जीने और खुद को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त करने की आजादी और अधिकार होना चाहिए.’’राहुल ने कहा कि भारतीयों को ऐसे देश की अभिलाषा रखने का अधिकार है जहां कोई भी खौफ में नहीं जीता हो और ‘‘जहां विचार का मुक्त प्रवाह हो और जहां उन्हें घृणा और हीनता की ताकतें हिंसक रूप से कुचलती नहीं हों. हमें सच्चाई पर जोर देना चाहिए और सच्चाई के लिए हमेशा लड़ते रहना चाहिए.’’ राहुल ने तीन साल पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष पद का प्रभार संभाला था तब से लेकर यह पहली बार है जब उन्होंने पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया है.पार्टी कार्यालय में आमतौर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ही तिरंगा फहराती हैं. उन्हें एक निजी अस्पताल से कल ही छुट्टी मिली है. इस मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी, गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा भी मौजूद थे.राहुल ने कहा कि जिस पीढ़ी ने हमें आजादी दिलाई है, वे लोग आज हमारे साथ नहीं हैं लेकिन उनकी ओर से दिया गया संविधान का बहुमूल्य तोहफा हमारे पास है.उन्होंने कहा, ‘‘इसमें वे मूल्य, आदर्श और सिद्धांत शामिल हैं जिनके लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी थी और जिनके बारे में उनका मानना था कि ये हमारे साहसी युवा देश का मार्गदर्शन करेंगे.’’
बुरखा पेहेन कर मुस्लिम महिलाओ ने उठाई कावर, नारे भी लगाये।
इंदौर।मध्यप्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में श्रावण मास के मौके पर रविवार को निकली साझा संस्कृति कांवड़ यात्रा में सांप्रदायिक सद्भाव की झलक देखने को मिली। इस कांवड़ यात्रा में हिंदूपुरुष-महिलाओं के साथ जयकारों में बुर्का पहने मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुईं।इंदौर में साझा संस्कृति कांवड़ यात्रा रविवार कोलगातार दूसरी बार निकाली गई, यहां कांवड़ यात्रा रविवार की दोपहर को गांधी हॉल क्षेत्र से पूरे धार्मिक पूजन पाठ के बाद शुरू हुई। इस कांवड़ यात्रा के दौरान गीतों पर लोग थिरक भी रहे थे। इस यात्रा में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बुर्के पहने और कंधे पर कांवड़ रखकर चल रही महिलाएं थीं।
मोदी का हर वचन बना संघ का सविधान,तोगड़ियां फंस गए
नई दिल्ली।इन दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हर बयान ही संघ का संविधान बन रहा है। चाहे संघ की अपनी विचारधारा ही खंडित क्यों ना हो रही हो। गो रक्षा के मामले में ऐसा ही हो रहा है। विश्व हिन्दु परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बयानदिया तो उन्हें अलग थलग कर दिया गया। संघ का शीर्ष नेतृत्व उनसे नाखुश है।उनका मानना है कि तोगड़िया ने खुद को प्रासंगिक बनाने के लिए ऐसा बयान दिया है जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। गौरतलब है कि तोगड़िया ने 70 फीसदगोरक्षकों पर सवाल उठाने और राज्यों को उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जारी केंद्र सरकार के एडवाइजरी को हिंदू समुदाय के खिलाफ बताया था। संघ के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कहा,"प्रधानमंत्री ने पहले ही दिन कहा था कि मुट्ठी भर लोग ऐसे हैं जो ताना बाना बिगाड़ रहे हैं। संघ का भीमानना है कि इसके लिए जो जिम्मेदार हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।"जाहिर है कि संघ प्रधानमंत्री के वक्तव्य के साथ है। भाजपा के एक नेता ने भी प्रधानमंत्री की लाइन पर ही राज्यों से अपील की कि कोई कानून तोड़ता है तोउसके खिलाफ कार्रवाई करना न सिर्फ राज्यों की जिम्मेदारी है बल्कि दायित्व भी है। ध्यान रहे कि पिछले कुछ वर्षों में नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रचार करते रहे उग्र स्वभाव और भाषा के तोगड़िया का संघ में वह असर नहीं है जो अशोक सिंघल का हुआ करता था।सिंघल की मृत्यु के बाद से ही यह माना जाने लगा था कि परिवार में अब विहिप की साख थोड़ी कम होगी। इसका सबसे बड़ा कारण था स्वीकार्य नेतृत्व की कमी। एक नेता का मानना है कि तोगड़िया गोरक्षकों के बहाने अपने पुराने प्रभाव को पाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इसमें उन्हें शायद ही परिवार का साथ मिलेगा।
Sunday, 14 August 2016
रुस्तम का फेन हो गया सुलतान।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे है. तथा वह धड़ाधड़ बॉलीवुड में नई-नई फिल्मो में अपना शानदार अभिनय दोहरा रहे है. खबर है कि अभी वह अपनी रिलीज हो चुकी फिल्म जिसका नाम 'रुस्तम' हैके लिए काफी सुर्खियों में छाए हुए है. बॉलीवुड के सुपर खिलाडी और अब रुस्तम-ऐ-बॉलीवुड का ख़िताब पा चुके अक्षय कुमार की फिल्म रुस्तम आज फ़िल्मी परदे पर रिलीज हो गई है।फिल्म रुस्तम अक्षय कुमार, इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता और अर्जुन बाजवा जैसे सितारों से सजी है. वही फिल्म का निर्देशन किया है टीनू सुरेश देसाई ने और प्रोड्यूस किया है नीरज पांडे ने। तथा सुनने में आया है कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'रुस्तम' को रितिक रोशन की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' कीतुलना में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है।व अक्षय की फिल्म की इस सफलता पर सलमान ने अक्षयकी जमकर तारीफ की है. अभी वैसे भी देखा जाए तो सलमान खान अपनी फिल्म ट्यूबलाइट में काफी व्यस्त है. देखा जाए तो रुस्तम ने अपने पहले दिन14.11 करोड़ की कमाई की थी व दूसरे दिन फिल्म ने 16.43 करोड़ की कमाई की, कुल मिलाकर देखा जाए तो फिल्म ने अभी तक 30.54 करोड़ का व्यवसाय कर लियाहै।
छत्तीसगढ़ : गौशाला में 15 गायों की मौत के मामले की जांच के निर्देश
रायपुर। कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांकेर जिले के ग्राम करार्माड़ की गौशाला में पशुओं की मौत के मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संचालक (पशु चिकित्सा सेवाएं), कलेक्टर (कांकेर) तथा सचिव एवं पंजीयक (राज्य गौ सेवा आयोग) तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों से इस मुद्दे पर चर्चा की।उन्होंने राजधानी रायपुर से संचालक (पशु चिकित्सा सेवाएं) एवं सचिव (गौ सेवा आयोग) के साथ अन्य अधिकारियों की एक टीम भेजकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली, तथा मामले की जांच प्रतिवेदन तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।अग्रवाल ने कहा है कि गौशाला में पशुधन की मौत के मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पशु चिकित्सा सेवा संचालक ने दुर्गकोंदल विकासखंड के कामधेनु गौ सेवा संस्थान (गौशाला) करार्माड़ में पशुओं की मौत के संबंध में कहा कि एक अगस्त से 10 अगस्त के बीच इस गौशाला के 15 पशुओं की मौत हुई है।कांकेर जिले के उप संचालक (पशु चिकित्सा सेवाएं) से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार, उन्होंने 11 अगस्त को जिला प्रशासन कांकेर के अधिकारियों के साथ गौशाला का निरीक्षण किया था,और वहां 119 गाय, 157 बैल तथा छह भैंस पाए गए थे।प्रतिवेदन के अनुसार, गौशाला में एक अगस्त से 10 अगस्त, 2016 के बीच कुल 15 पशुओं की मौत हुई है। निरीक्षण में दो पशुओं के गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी मिली है।अग्रवाल ने इस संबंध में पशुपालन विभाग के अधिकारियों को छत्तीसगढ़ की सभी गौशालाओं का हर सात दिन में निरीक्षण करने तथा गौशालाओं मेंचारे और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के पशु चिकित्सकों को हर सात दिन में गौशालाओं के पशुधन के स्वास्थ्य की नियमित जांच करने तथा जरूरी इलाज की सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश भी दिए हैं।अग्रवाल के निर्देश पर 13 अगस्त की देर रात तक संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, सचिव गौ सेवा आयोगसहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के दल ने कामधेनु गौ सेवा संस्थान (गौशाला) करार्माड़ में रहकर निरीक्षण किया।
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों, घरों और दुकानों पर फहराएं तिंरगा :दरगाह आला हजरत
बरेली:स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने को लेकरदरगाह आला हजरत ने अपने एक अहम फतवे में कहा है कि जश्न-ए-आजादी पर झंडा फहराने या जश्न मनाने में किसी तरह का कोई हर्ज नहीं है.गुजरात में गांधी चौक के रहने वाले मुहम्मद अलीने दरगाह आला हजरत से सवाल किया था कि क्या 15 अगस्त और 26 जनवरी पर स्कूल, घर, दुकान और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराया जा सकता है और आजादी के जश्न में हिस्सा लेना इस्लाम की नजर में कितना सही है.इस पर दरगाह आला हजरत के मदरसा मंजरे इस्लाम के मुफ्ती मुहम्मद सलीम नूरी ने आज फतवा जारी कर कहा है कि इस्लामी कानून के उसूलों का सम्मान करते हुए मुल्क का झंडा भी फहरा सकते हैं.उन्होंने कहा कि बेहतर यह है कि आजादी के जश्न में उन मुस्लिम उलमा और मजहबी रहनुमाओं को श्रद्धांजलि पेश करें, जिन्होंने जालिम अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ आवाज उठाई थी और अपनेजान और माल कुर्बान कर दिए.नूरी ने फतवे में कहा कि ऐसा करके उन फिरकापरस्तों की साजिश को भी नाकाम किया जा सकता है, जो मुसलमानों के खिलाफ मुल्क में दुश्मनी का इल्जाम लगाते रहते हैं. ऐसी ताकतों को जवाब देने के लिए आजादी के जश्न में बढचढकर हिस्सा लें.
Subscribe to:
Posts (Atom)

























