Header

Monday, 22 August 2016

10 बच्चे पैदा करना आसान है उनको पालना नहीं,संघ प्रमुख मोहन भगवत पहले खुद पैदा करे:अरविन्द केजरीवाल।

नई दिल्ली।आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदूओं के बच्चों को लेकर दिए बयान पर राजनीति जारी है।  एक तरफ जहां योगी आदित्यनाथ ने भागवत के बयान का समर्थन किया है वहीं दूसरी ओर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तंज कसा है। केजरीवाल ने कहा है कि कि संघ प्रमुखपहले दस बच्चे पैदा करें, उन्हें पालकर दिखाएं, फिर बयान दें। आपको बता दें भागवत के हिंदुओं के बच्चों को लेकर दिए गए बयान पर आरएसएस ने सफाई दी है। आरएसएस ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है, “आरएसएस प्रमुख ने ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए नहीं कहा. आरएसएस प्रमुख के मुताबिक कानून किसी को भी ज़्यादा बच्चे पैदा करने से नहीं रोकता. कानून सभी के लिए सामान होना चाहिए.”स्पष्टीकरण में कहा गया है, “‘मोहन भागवत के कहने का मतलब था कि जनसख्या नियंत्रण के लिए सामान कानून होना चाहिए जो सभी पर लागू हो, ऐसा ही अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की अक्तूबर 2015 बैठक मेंएक प्रस्ताव भी RSS ने पास किया था.”आगरा में एक कार्यक्रम में कहा था कि दूसरे धर्म वाले जब इतने बच्चे पैदा कर रहे हैं तो क्या आपको किसी कानून ने रोक रखा है. संबोधन के दौरान मोहन भागवत ने कहा कि आप लोग कह रहे है कि ‘उनकी’ जनसंख्या बढ़ रही है इस पर उन्होंने कहा कि हिंदुओंको किसने रोका है.

कड़ी धुप में मुस्लिमो ने नमाज़ अदा करके की बारिश होने की दुआ।

महराजगंज।बारिश न होने से परेशान रूद्रापुर ग्राम सभा के मुसलमानो ने आज मदरसे पर दो रकात नमाज पढ़ खुदा से बारिश होने की दुआ मांगी। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिला,पुरुष व बच्चे नमाज पढ़े।पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश न होने से जहाँ एक तरफ लोग भीषण गर्मी से परेशान है वही किसान अपनी खेती को देख चिन्तित है। आज सुबह 9.30 बजे सिसवा विकास खण्ड के ग्राम रुद्रापुर के मुसलमानोने मदरसा खलीलिया मिस्वाउल ओलुम पर इकट्ठा हुए जिसे हाजी मौलाना इब्राहिम ने दो रकात नमाज पढ़ाई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिलाये,पुरुष व बच्चे नमाज पढ़ खुदा से बारिश होने की दुआ मांगी।हाजी मौलाना इब्राहिम ने कहा की बारिश न होने से परेशान हम सभी खुदा से बारिश करने की दुआ मांगी और बारिश न होने की दशा में तीन दिनों तक पुरे गांव केमुसलमान अपने अपने घरो में इबादत करेंगे, रोजा रख्खेंगे व नमाज पढ़ कर बारिश के लिए दुआ माँगेंगे।नमाज में हाजी रियासत,मो0 इदरीश, मो0 शमीम,निजामुद्दीन,रजीम,मुख़्तार अहमद,सुलेमान, हाजी सरीकुन निशा, हाजी कुसमुन निशा सहित सैकड़ो मुस्लिम शामिल रहे। Prayer (namaz) for rain.

आखिर इंसानी जिंदगी का मकसद क्या है, यह बात सिर्फ इस्लाम ही सिखाता है सबको

प्रोफेसर बैनिल हैविट, अमेरिका के  एक मशहूर विचारक और लेखक रहे हैं। उनकी गिनती अमेरिका के इस्लाम कबूल करने वाले अहम लोगों में की जाती है। उनका इस्लामी नाम अब्दुल्लाह हसन बैनिल है। इस लेख में उन्होंने इस्लाम की उन खूबियों का जिक्र  किया है जिनसे वे बेहद प्रभावित हुए।पेश है वह कैसे इस्लाम में दाखिल हुवे, उन्हीं की ज़ुबानी :मेरा इस्लाम कबूल करना कोई ताज्जुब की बात नहीं हैन ही इसमें किसी तरह के लालच का कोई दखल है। मेरे खयाल में यह जहन की फितरती तब्दीली और उन धर्मों का ज्यादा अध्ययन करने का नतीजा है जो इंसानी अक्लों  पर काबिज है। मगर यह बदलाव उसी शख्स में  पैदा हो सकता है जिसका दिल व दिमाग धार्मिक पक्षपात और पूर्वाग्रहों से ऊपर उठा हुआ हो और साफदिल से अच्छे और बुरे में अंतर कर सकता हो।मैं मानता हूं कि ईसाइयत में भी कुछ सच्चे और मुफीद उसूल मौजूद हैं लेकिन इस धर्म में पादरियों ने कई गलत चीजों  को मिला दिया। उन्होंने इस तरह इसधर्म की सूरत को बिगाड़ कर रख दिया और इसे बिलकुल बेजान कर डाला। इसके विपरीत इस्लाम उसी मूल शक्ल में मौजूद है जिसमें वह प्रकट हुआ। चूंकि मैं एक ऐसे धर्म की तलाश में था जो मिलावट से पवित्र हो इसलिए मैंने इस्लाम कबूल कर लिया।आप किसी चर्च में चले जाइए वहां नक्श व निगार, तस्वीरों और मूर्तियों के सिवा आपको कुछ नहीं मिलेगा। इसके अलावा पादरियों के चमकते दमकते वस्त्रों पर नजर डालिए, फिर ननों की भीड़ को देखिए तो उनका रूहानियत से दूर का संबंध भी दिखाई नहीं देता। ऐसा मालूम होता है कि हम किसी इबादत खाने में नहीं बल्कि एक ऐसे बुतखाने में खड़े हैं जो सिर्फ  बुतों की पूजा के लिए बनाया गया है। उसके बाद मस्जिद पर नजर डालिए। वहां आपको न कोई मूरत दिखाई देगी और न तस्वीर। फिर नमाजियों की लाइनों पर नजर डालिए। हजारों छोटे बड़े इंसान कंधे से कंधा मिलाए खड़े नजर आएंगे। सच तो यह है किनमाज में रूकू और सजदों का मंजर इस कदर दिल और नजर को खींचने वाला होता है कि कोई इंसान इससे प्रभावित हुए बगैर नहीं रह सकता।मस्जिद का पूरा माहौल और उसकी तमाम चीजें रूहानियत (अध्यात्म) की तरफ इंसान की रहनुमाई करती है। न वहां बनावट है और न बुनियादी सजावट।। इसके विपरीत चर्च की तमाम चीजों में भौतिक चमक-दमकका दिखावा बहुत ज्यादा है। हो सकता है कि कुछ लोग ऐतराज करें कि प्रोटेसटेंट धर्म  तो इन बुराइयों से पवित्र है और उसने तो अपने गिरजों से बुत और तस्वीरें निकाल फैंकी है, तुमने इस्लाम के बजाय इसे कबूल क्यों नहीं किया। बेशक प्रोटेसटेंट धर्मसच्चे ईसाई मजहब के करीब जरूर है मगर मैं इस विश्वास के बावजूद कि की ईसा मसीह एक पैगम्बर थे हर्गिज उनकी उलूहियत का काइल नहीं। वे मेरी ही तरहएक इंसान थे और मेरी यह आस्था कोई नई नहीं है बल्किशुरू से ही मैं इसका इजहार करता रहा हूं। जो न सिर्फ हजरत मसीह अलैहिस्सलाम का ही आदर सिखाता है बल्कि दुनिया के तमाम धर्मों और धर्म के मानने वालों के आदर की दावत देता है।मेरा एक लंबे समय से इस्लाम की तरफ झुकाव था, लेकिन मेरा ईमान इतना मजबूत नहीं हुआ था कि बेधड़क अपने मुसलमान होने का ऐलान कर सकता। यह संकोच किसी   समाज या इंसान के डर के कारण नहीं था बल्कि उसकी वजह यह थी कि मैं पूरी तरह इस्लाम की खूबियों  से परिचित नहीं था। लेकिन इस्लाम के बारे में जैसे- जैसे इस्लामिक विद्वानों की किताबें पढ़ता गया, मेरी आंखें खुलती गईं। मुझे साफ तौर पर इस धर्म की खूबियां और  इसके आखरी पैगंबर मुहम्मद सल्ल. का इंसानों पर एहसान मालूम हो गया और आखिर में मैंने इस मजहब को अपना लिया।इस्लाम जैसी तौहीद परस्ती (ईश्वर को एक मानना, एकेश्वरवाद) मैंने देखी है, वह किसी दूसरे धर्म में नहीं पाई जाती। इस्लाम के इसी एकेश्वरवाद ने सबसे पहले मुझे इस धर्म की तरफ खींचा। इस्लाम में जो सबसे बड़ी खूबी मैंने पाई वह यह है कि वह सिर्फ रूहानी तरक्की (आध्यात्मिक विकास) की ही बात नहीं करता बल्कि वह दुनियावी तरक्की में भी बहुत बड़ा मददगार है। इस्लाम इंसान को दुनिया छोडऩे और संन्यासी की जिंदगी गुजारने की तालीम नहीं देता बल्कि वह इंसान को दुनियावी जिंदगी को बेहतर बनाने और इसमें कामयाबी हासिल करने  की प्रेरणा देता है।इस्लाम धार्मिक मामलों में ही इंसान का मार्गदर्शन नहीं करता बल्कि दुनिया के हर मामले में इंसान को बेहतर रास्ता दिखाता है और उसके हर कदम पर रहनुमाई करता है। इस्लाम ने दुनिया को आखिरत (परलोक) की खेती करार दिया है और इंसान को हुक्म दिया है कि वह धार्मिक कर्तव्यों को निभाने के साथ-साथ दुनिया से जुड़े अपने कर्तव्यों को निभाने में भी कोताही न बरते। सच तो यह है कि मौजूदा वैज्ञानिक दौर में इस्लाम ही अकेला ऐसा  धर्म है जो तरक्की पसंद इस दुनिया की सही तौर पर रहनुमाई कर सकता है, इसे सही राह दिखा सकता है।इस्लाम की बड़ी खूबियों में से एक खूबी यह है कि यहसंकुचित सोच और पक्षपात का सख्त विरोधी है। इस्लाम सिर्फ अपने धर्म के मानने वालों के साथ ही मोहब्बत और अच्छे बर्ताव की हिदायत नहीं देता बल्कि वह सब इंसानों के साथ चाहे वह किसी भी धर्म के साथ ताल्लुक रखते हों, हमदर्दी, बराबरी और अच्छेबर्ताव का हुक्म देता है। वह इंसानों को बांटने नहीं बल्कि जोडऩे का पक्षधर है। सच तो यह है कि इस्लाम ने ही इंसानों को पहली बार इंसानियत का सबकसिखाया है।मैं पिछले पांच सालों से इस्लाम की शिक्षाओं पर अमल कर रहा हूं, इस धर्म से जुड़ी उपासना कर रहा हूं। जिस बात ने मेरे ईमान और यकीन को मजबूती दी हैवह इस्लाम के पवित्र और बुलंद उसूल हैं। इसकी विश्वव्यापी भाईचारगी है। उसकी बेमिसाल बराबरी है और उसका इल्म और सादगी है जिसने मेरे दिल व दिमाग में एक नई रोशनी पैदा कर दी है।इस्लाम एक ऐसा धर्म है जो सिर से पांव तक इल्म व अमल है बल्कि मैं तो कहूंगा कि इस्लाम कबूल किए जाने वाला धर्म है। दूसरी तरफ ईसाइयत ऐसा धर्म है जो न सिर्फ ईश्वर के एक होने यानी एकेश्वरवार का इनकार करने वाला है बल्कि इंसान को दुनिया और उसकीनेमतों से फायदा उठाने से मना करता है। कोई शख्स अगर सही मायने में ईसाई बनना चाहे तो उसे दुनिया से किनारा करके एकांत को अपनाना पड़ेगा। मगर इस्लाम में रहकर हम दुनिया की तमाम राहतों और खुशियों से फायदा उठा सकते हैं। ना हमें मस्जिद केकिसी कोने में हरदम बैठे रहने की जरूरत है और न वीरानों में जिंदगी बसर करने की मजबूरी होगी।अगर इंसान को दुनिया में इसिलिए भेजा गया है कि दुनिया को छोड़कर संन्यासी जिंदगी अपनाए तो उसकी पैदाइश का मकसद समझ में नहीं आता। इंसानी जिंदगी का मकसद क्या है, यह सिर्फ इस्लाम ने समझाया है कि इंसान दुनिया में रहकर कुदरत की हर चीज से फायदा उठाए मगर साथ ही अपने पालनहार और उसकी सृष्टि का भी खयाल रखें।मैंने जबसे इस्लाम कबूल किया है, दिली सुकून महसूस कर रहा हूं। मेरी दुनिया भी दुरुस्त हो गई है और आखिरत (परलोक) भी।इंशाअल्लाह……# तक़वा इस्लामिक स्कूल


नोट,  इस वेबसाइट से जुड़कर समाज सेवा करने हेतु आप इसके एडिटर (मोहम्मद ज़ाहिद) से संपर्क कर सकते है।मोबाइल नंबर--9528183002

मुस्लिम छात्रा को बनाया गया शिकार,इस्लाम फोबिया पर दिया था इन्होंने इंटरव्यू

एक 23 वर्षीय ब्रिटिश मुस्लिम छात्रा रुकैया हैरिस को ‘इस्लामोफोबिया’ (इस्लाम के प्रति नफरत) पर चर्चा के दौरान ही इस्लामोफोबिया का शिकार होने पड़ा। हैरिस ब्रिटिश रेडियो सेवा बीबीसी के एक कार्यक्रम के लिए इंटरव्यू दे रही थीं। रुकैया बीबीसी से सोशल मीडिया पर हुए अपने बुरे अनुभवों को साझा कर रही थीं। रुकैया एक स्थानीय पार्क में पत्रकार को बता रही थीं कि ट्विटर पर उन्हें किस तरह के कमेंट का सामना करना पड़ता है, तभी पीछे बैठे एक ब्रिटिश आदमी ने कहा, “यहां शरिया कानून नहीं चलता है।”डेली मेल यूके के अनुसार इस व्यक्ति का नाम पॉल था। व्यक्ति के कमेंट के बाद रुकैया ने कार्यक्रम के बीच में उससे कमेंट करने का कारण पूछा। रुकैया ने पॉल से कहा, “अगर आप कुछ कहना चाहते हैं तो कह सकते हैं। क्या आप शरिया कानून के बारे में बात करना चाहते हैं?” रुकैया ने कहा, “आप मुझसे शरिया कानून के बारे में बात करना चाहते हैं? हम शरिया कानून पर बात कर सकते हैं। आपने किसी कारण से ही ऐसा कमेंट किया होगा।” हालांकि पॉल ने इससे इनकार कर दिया कि उसने रुकैया पर कमेंट किया था। पॉल पूरे इंटरव्यू के दौरान वहीं पास बैठा रहा था। रुकैया के जवाब में पॉल ने कहा, “हम बोलने की आजादी खो रहे हैं। हमें राजनीतिक रूप से सही रहने के लिए कहा जाता है, तब भी जब हम ऐसा नहीं करना चाहते।”बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई में हर रोज इस्लामोफोबिया से जुड़े करीब सात हजार ट्वीट किए गए थे। फ्रांस के नीस में हुए आतंकी हमले के दौरान ऐसे ट्वीट में काफी बढ़ोतरी हो गई थी। रुकैया ने अपने इंटरव्यू के दौरान इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनके द्वारा ऐसे हमले की निंदा करने से लोगों की राय पर कोई फर्क पड़ेगा। उन्होंने कहा, “मैं क्या कहती हूं, मैं क्या लिखती हूं या मैं क्या पोस्ट करती हूं इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। किसी भी तरह के आतंकी हमले के बाद लोग इस्लाम पर किसी न किसी तरह हमला करते हैं, इस्लाम का या मेरा या मेरे हिजाब का अपमान करते हैं। चाहे मैं किसी बिल्कुल ही जुदा चीज के बारे में बात करूं, चाहे मैं मरने वालों को श्रद्धांजलि ही दूं…।”बीबीसी की पत्रकार ने एक ब्रिटिश अखबार से बातचीत में बताया कि पॉल के कमेंट से उनकी रिकॉर्डिंग की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। आपत्ति जताने पर पॉल ने कहा कि उसके पास ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है।’ पत्रकार ने बताया कि पॉल ने वीडियो में अपना चेहरा दिखाए जाने की अनुमति दी थी।

नोट,  इस वेबसाइट से जुड़कर समाज सेवा करने हेतु आप इसके एडिटर (मोहम्मद ज़ाहिद) से संपर्क कर सकते है।मोबाइल नंबर--9528183002

Thursday, 18 August 2016

हमारी आस्था सिर्फ अल्लाह,कोई जानवर नहीं:गो रक्षा पर दिया बयान मीम नेता

मेरठ।एआईएमआईएम लीडर शादाब चौहान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के बयान पर पलटवार किया है। दरअसल, कल एक प्रोग्राम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर पूछे सवाल पर राज बब्बर ने कहा था कि आप लोग पढ़े-लिखे लोगों की बात कीजिए, किसी छिछोरे की बात कर 15 अगस्त का मूड मत खराब कीजिए।राज बब्बर पर पलटवार करते हुए मीम लीडर शादाब चौहान ने कहा कि राज बब्बर खुद बताएं कि वह कितने पढ़े-लिखे हैं और जो सांसद रत्न को छिछोरा बोल रहा है सबसे बड़ा छिछोरा वही है।आगे शादाब चौहान ने कहा कि वह (राजबब्बर) कहते हैं गया हिन्दू-मुस्लिम दोनों की आस्था का प्रतीक है तो हम बताना चाहते हैं कि हमारी आस्था सिर्फ अल्लाह से है। हमारी आस्था कुरआन और नबी (स.अ.व.) सेहै।  हमारी आस्था किसी जानवर से कभी हो ही नहीं सकती।शादाब ने दिग्विजय सिंह ने को छिछोरा बताते हुए कहा कि यह इन्होंने अब शादी और पहले अफेयर करके साबित कर दिया कि ये लोग छिछोरे हैं।

मुस्लिमो को देशद्रोही कहने वालो के मुह पर तमाचा,छात्राओ ने मदरसे में फेहराया तिरंगा,गाया राष्ट्रगान।


किच्छा (ऊधम सिंह नगर) ।किच्छा में स्थित मदरसा जामिया आयशा एजूकेशनल सोसायटी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसे की आलिमा रूबीना फातिमा ने ध्वजारोहण किया तथा मदरसे की सभी छात्राओं सहित मदरसे की अध्यापिकायों ने राष्ट्रगान गाया।लड़कियों के लियें चल रहे एकमात्र मदरसा जामिया आयशा एजूकेशनल सोसायटी परिसर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसे की आलिमा रूबीना फातिमा ने तिरंगा फहराया तथा सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया तथा आलिमाओं ने स्वतंत्रता दिवस के संबध में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।इस मौके पर मदरसे प्रबंधक फिरोज अख्तर ने कहा कि देश की आजादी में मुसलमानो के योगदान को भुलाया नही जा सकता हैं तथा बिना मुसलमानो का जिक्र किये आजादी का इतिहास लिखना नामुमकिन है। उन्होने कहा कि इस देश की आजादी के लियें जितनी कुर्बानी दूसरीकौमो की है उतनी ही कुर्बानी मुसलमानो ने भी दी है। श्री अख्तर ने कहा कि मुसलमान जितनी मोहब्बत अपने धर्म से करता है उतनी ही मोहब्बत अपने वतन से करता है। स्वतंत्रता दिवस की इस पावन बेला पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें राज्य एवं राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर की सामान्य ज्ञान के संबध में बच्चियों प्रश्न पूछे गये। इस मौके पर रूबीना फातिमा के अलावा जरीना,सनोवर जहां,असरीन खान,शाहजहां फातिमा,शबनम फातिमा,जरीना अख्तर आदि ने बच्चियों को सामान्य ज्ञान सबंधित जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के मुसलमानों का हक़ अकेले खाते है आज़म खान- अफ़ज़ल खान अफरीदी

नई दिल्ली।  अफ़ज़ल खान अफरीदी ने यूपी मंत्री आज़म खान पे इलज़ाम लगाया है के वो यूपी के मुसलमानो का हक़ अकेले खा रहे है और मुसलमानों को उनका हक़ नहीं दे रहे है। मंत्री आजम के बयान बिरयानी खाने आते है ओवैसी उत्तर प्रदेश पर पलटवार करते हुये अफ़ज़ल खान अफरीदी ने कहा बिरयानी खाने नहीं गरीबो का हक़ दिलाने आ रहे है ओवैसी यूपी में और अगर आज़म खान मुसलमानो का हक दिला देते तो हैदराबाद से संसद असदुद्दीन ओवैसी लखनऊ बिरयानी खाने नही आते। लेकिन आज़म खान पुरे मुसलमानों का हक अकेले खाते है। अब ऐसा नही चलने वाला सिर्फ बिरयानी मे नही बल्की सभी मे बराबर का हक चाहिए है मुसलमानो को। आज़म खान साहब साढ़े चार साल मे आपकी सपा सरकार ने मुसलमानो से एक भी वादा पुरा नही किया। कहाँ गया 18% आरक्षण का वादा, क्या इंसाफ मिला मुज़फ्फरनगर के लोगों क़ो.? इस बार यूपी का मुसलमान आपकी बातों में नहीं आयेगा।

बेतुखे बयान और झुटे वादे करके फंसे नरेंदर मोदी।

नई दिल्ली। 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से अपने भाषणों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथरस के गांव नगलाफतेला  का जिक्र करते हुए कहा था कि दिल्ली के इतनेनजदीक इस गाँव में 70 साल बाद बिजली पहुंची है। लेकिन अब पीएम के इस दावे पर गांव के लोग सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि गांव में केवल बिजली के तार खिंचे हैं, बिजली नहीं आई है। बिजली के पोल लगे एक साल हो गए है।पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि, हाथरस के नगला फतेला गांव जाने में दिल्ली से तीन घंटे लगतेहैं। लेकिन वहां बिजली पहुंचने में 70 साल लग गए।”प्रधानमंत्री भले ही 70 साल बाद बिजली पहचानें कादावा कर रहे हो लेकिन असल में बिजली अब तक नहीं पहुचीं है। राजीव गाँधी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत बिजली के खम्बे और तार खिचे हुए है लेकिन दुर्भाग्य यह है कि उन तारों में आज तक करंट नहीं दोड़ा। नगला फतेला गांव उत्तर प्रदेश के महामाया नगर जिले में आता है। इस गांव की आबादी 1550 है और यहां पर 235 परिवार रहते हैं।नगला फतेला गाँव के 65 फीसदी लोग आज भी दूर दराज से ट्यूबवेल और चक्की के लिए आ रही बिजली की लाइन से कटिया डालकर बिजली ले रहे है। गाँव में बिजली की लाइन को खिचें हुए भी आठ माह गुजर गए। यहां तक कि घरों में मीटर भी लग गए लेकिन बिजली सप्लाई शुरू नहीं हुई।

दलित मुस्लिम विरोधी हो जाओ सावधान 21 को आ रहे है हम।

लखनऊ।दलितों, मुसलमानों और कमजोर तबकों के खिलाफ बढ़ती नीतिगत हिंसा के खिलाफ रिहाई मंच महाराष्ट्रमें एक मजबूत राजनीतिक आंदोलन की शुरूआत करने जा रहा है। मंच 21 अगस्त को नांदेड में होने वाली रैली और 22 अगस्त को महराष्ट्र यूनिट के गठन के साथ ही महाराष्ट्र में दलितों और मुसलमानों को एक प्लेटफाॅर्म पर लाकर दोनों समुदायों की राजनीतिक लड़ाई को नई दिशा देगा।रिहाई मंच द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में मंच के लखनऊ इकाई के प्रवक्ता अनिल यादव ने कहा है कि महाराष्ट्र की जनता के निमंत्रण पर 21 अगस्त को नांदेड के पीर बुरहान नगर स्थित मैदान में होने वाली महाराष्ट्र यूनिट की स्थापना रैली को मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज आलम सम्बोधित करेंगे। जिसके दूसरे दिन 22 अगस्त को वीआइपी रेस्ट हाउस में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से आने वाले समर्थकों के साथ होने वाली बैठक में यूनिट के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। इस दौरान शाहनवाज आलम रैली के संयोजक और दैनिक सोशल डायरी के सम्पादक अहमद कुरैशी के पत्र के विशेष अंक का विमोचन करेंगे।अनिल यादव ने बताया कि शाहनवाज आलम महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से पिछले दिनों आतंकवाद के नाम पर फंसाए गए बेगुनाहों के परिजनों से भी मिलेंगे और उनके सवाल को वहां की यूनिट के नेतृत्व   में मुख्यधारा के राजनीतिक मुद्दे के बतौर स्थापित करने की रूप रेखा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मंच महाराष्ट्र की दलित, मुसलमानों और कमजोर तबकों को एक नए राजनीतिक विकल्प देने की योजना के साथ वहां अपना विस्तार कर रहा है क्योंकि परम्परागत अम्बेडकरवादी संगठनों ने जहां अपने को हिंदुत्ववादी शक्तियों के हवाले कर दिया है वहीं मुस्लिम सियासी दल मुसलमानों का सिर्फ भावनात्मक दोहन ही कर रहे हैं। जिसके चलते इन दोनों पीड़ित समुदायों में घोर निराशा है। उन्होंने कहा कि रैली के संयोजक अहमद कुरैशी के नेतृत्व में जिस तरह विभिन्न समुदायों के नेतृत्वकर्ताओं को रैली की सफलता के लिए पिछले एक माह से चलाए जा रहे जनअभियान को लोगों का समर्थन मिल रहा है वह महाराष्ट्र के अवसरवादी दलित और मुस्लिम राजनीति के खिलाफ जनता के गुस्से को जाहिर करता है। उन्होंने कहा कि इस जनाक्रोश को रिहाई मंच नई राजनीतिक दिशा देगा।

गाय हमारी माता नहीं जानवर है,पशु के लिए हो रही इंसानो की हत्या ये शर्मनाक है।


हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने ऊना जिले में गाय पर विवादित बयान दे दिया। नीरज भारती ने कहा कि सिर्फ दूध की वजह से गाय को मां का दर्जा देना न्यायसंगत नहीं है। दूध तो हम भैंस, बकरी, ऊंट व याक का भी पीते हैं। आज एक पशु गायके लिए इंसानों की हत्या की जा रही है जो कि इंसानियत के ऊपर धब्बा है। भारती गुरुवार देर रात ज्वाली से चंडीगढ़ जाते समय कुछ समय के लिए ऊना विश्राम गृह में रुके।ईनाडु की रिपोर्ट के अनुसार भारती ने कहा कि गाय को हमने हिंदू धर्म में मां का दर्जा दिया है लेकिन हम दूध अन्य पशुओं का भी पीते हैं। दूध की वजह से गाय को मां का दर्जा देना तर्कसंगत नहीं है। गाय है तो एक पशु ही, उसे हम बेडरूम में तो सुलाते नहीं, पशुशाला में ही बांधा जाता है। उस एक पशु के पीछे आज इंसानों की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें हमारे देश के लिए अच्छीनहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतों से हमारा देश शीत युद्ध की ओर बढ़ रहा है। जिसमें कोई बाहरी देश नहीं बल्कि हम आपस में ही लड़ते रहेंगे। आज ऐसे मुद्दों को उठाकर हम अपने देश को बर्बाद कर रहे हैं।

हिजाब बांधने वाली मिस्र की सारा अहमद ने मैडल जीत कर रचा इतिहास

रियो ओलंपिक में अरब देशो से भाग लेने वाली महिलाओमें से मिस्र की सारा अहमद ने पहला कांस्य पदक जीत कर इतिहास के पन्नो में अपना नाम दर्ज करा लिया हैं. हिजाब बांधकर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली वह पहली ऐसी महिला हैं जिन्होंने यह मुक़ाम हासिल किया हैं.इस मुक़ाम पर पहुँचने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए सारा अहमद ने कहा कि वह मिस्र के महिला एथलीटों के लिए मार्गदर्शक बनना चाहती हैं.विश्व भर में महिलाओं के हिजाब बांधने पर उठते सवालो का जवाब देते हुए ओलंपिक में मुस्लिम महिलाओं ने हिजाब बांधकर प्रदर्शन कर दुनिया को यह बता दिया कि हिजाब उनकी ज़िन्दगी में क्या अहमियत रखता हैं.सारा अहमद ने 69 किलोग्राम वर्ग में 255 किग्रा वज़न उठाकर कांस्य पदक जीता. मुकाबले में चीन की एथलीट ने गोल्ड और कजाखस्तान की ज़फरकल ने रजत पदकजीता हैं.

अब भाजपा बना रही मदरसो के बच्चों को निशाना।

जौनपुर/केराकत।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब पूरा देश देशभक्ति में डूबा था। उसी दिन केराकत केएक मदरसा के बच्चों पर आरोप है कि मदरसा के करीब सौछात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी के दौरान भारत पर टिप्पणी करते हुए नारे लगाए।छात्र पाकिस्तान जिदाबाद के भी नारे लगाते जा रहे थे। आरोप है कि छात्रों के साथ मदरसा के अध्यापक भी थे। भाजपा छुट भैया नेता विनोद सिंह ने अपने अन्य कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दी। सभी लोगों ने एसडीएम सहदेव मिश्रा से लिखित शिकायत की। कार्यकर्ताओं ने देशद्रोह का मुकदमा लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बारेमें एसडीएम ने कहा कि मामला राष्ट्र के सम्मान से जुड़ा है। जांच के लिए स्कूल को नोटिस भेजी जा रही है। हालांकि शिकायतकर्ता से पूछा तो उन्होंने बताया कि मैंने नहीं देखा, लेकिन दूसरे से सुना था। इस आधार पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। मदरसा के मैनेजर ने बताया कि मदरसा में बच्चों को हर नारे पर जिदाबाद बोलना सिखाया गया था। बच्चे हैं जो सिखाया गया वही बोलने लगे। किसी ने दूसरे मुल्क कानाम लिया तो बच्चे उस पर भी जिदाबाद बोलने लगे।अब बात यह उठती है कि जब नारे लगाते किसी भाजपाई नेनही सुना तो मदरसो के बच्चों पर यह इल्जाम क्यो लगाया जा रहा है।

ओवेशी के साथ हो रहा भेदभाव,नहीं मिल रही रैली की परमिशन।

फैजाबाद।हैदराबाद के सांसद असद्दुदीन ओवैसी की बुधवार को रुदौली में होने वाली रैली पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने रैली की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है। सियासी हलकों में रैली को अनुमति न मिलने पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।17 अगस्त को स्टेट बैंक के निकट स्थित मैदान में जनसभा होनी थी, जिसकी तैयारी भी चल रही थी।अचानक प्रशासन ने अनुमति न देकर तैयारियों पर ब्रेक लगा दिया। कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रैली स्थल की अनुमति नहीं थी। फोर्स की भी कमी है। उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार तिवारी ने सावन मेले का हवाला देते हुए कहा कि मेले में फोर्स तैनात है। 17 को ही फोर्स अयोध्या के लिए रवाना हो जाएगी। सुरक्षा कारणों से ही अनुमति नहीं दी गई है। ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिलाध्यक्ष इंजीनियर इरफान ने बताया कि सपा सरकारके दबाव में प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग में की जाएगी।फोटो- लखनऊ एयरपोर्ट पर असदुद्दीन ओवैसी, आज सुल्तानपुर में उनकी जनसभा है।

कश्मीर संभल नहीं रहा,और बलूचिस्तान संभालेंगे मोदी:उमर अब्दुल्लाह

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि छह ताजा मौतों के साथ सरकार जम्मू एवं कश्मीर में ‘इतना अच्छा काम’ कर रही है, इसलिए यही समय है जब भारत को बलूचिस्तान का मसला सुलझाना चाहिए। जम्मू एवं कश्मीर में बीते 24 घंटे में हुई घटनाओं में छह औरलोगों की मौत हो गई है।उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, “कश्मीर में 24 घंटे (सोमवार के बाद से) में छह प्रदर्शनकारी मारेजा चुके हैं,लेकिन चलिए हम बलूचिस्तान का मसला हल करें क्योंकि इस समय हम जम्मू एवं कश्मीर में इतना अच्छा काम कर रहे हैं। अब्दुल्ला ने अपने निर्वाचन क्षेत्र मध्य कश्मीर के बीरवाह में मंगलवार सुबह चार प्रदर्शकारियों के मारे जाने केबाद ट्वीट कर यह बात कही।

वहाबियों और भगवा गुंडों की वजह से भारत का हर नागरिक डरकर जी रहा है:मौलाना कल्बे जव्वाद

तेहरान। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद नकवीईरान की यात्रा पर मीडिया से बातचीत में भारत में घटित हो रही घटनाओ पे चिंता ज़ाहिर करते हुयें कहा है कि वहाबियो और भगवा गुंडों ने देश में आम भारतीय का जीना मुश्किल कर रखा है। मौलाना ने भारत के मौजूदा हालात को चिंताजनक बताया और कहा देश अब तक के सबसे मुश्किल दौर से गुज़र रहा है। मौलाना कल्बे ज़व्वाद ने ईरान के दौरेपर ईरान के कई आला सियासतदा से भी मुलाक़ात की है उन्होने ईरान और भारत की दोस्ती की वकालत की है।

खुलासा:गो हत्या के लिए खुद देती है बीजेपी परमिट और पैसा।

इऩदिनों हिंदुस्तान में गोहत्या औऱ गौरक्षकों पर काफी बड़ी बहस और आंदोलन चल रहें हैं। गुजरात का ऊना हो या फिर राजस्थान, मध्यप्रदेश औऱ उत्तर प्रदेश जैसे राज्य जहाँ गोहत्या जैसे मामलों में सिर्फ शक के बिना पर गौरक्षकों का आंतक देखा जा रहा है।इतना ही नहीं केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी को बाकायदा बिगड़ते माहौल को देखकर यह तक कहना पड़ा कि ,” गौरक्षक नहीं ये गुंडे है ! इसके अलावा दलितों को न मारों, मारना है तो मुझे मारों !इतना सब होते हुए भी लोकसभा में मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहाकि, ” सरकार देश के सामान्य क्षेत्र में 50 प्रतिशत औऱ दुर्गम क्षेत्र में 75 प्रतिशत की दर से पशुवधशाला की स्थापना औऱ आधुनिकीकरण के लिए अधिकतम 15 करोड़ की मदद करती है. पशुवधशाला यानि बूचड़खाना जहाँ से गोश्त दुनियाभर में भेजा जाता है। हिंदुस्तान में भी कई राज्य ऐसे है जहाँ गायों का कत्ल कर उनका मीट बाहर भेजा जाता है। इस जवाब से केंद्र सरकार औऱ उनके कई संगठनों की नीयत पर सवाल उठने लगे हैं। एक तरफ सरकार गौरक्षकों के साथ खड़ी नजर आती है वहीँ दूसरी ओर बीफ निर्यात में अव्वल होने की दौ़ड़ मेंबूचड़खाना खोलने के लिए लोगों को प्रोत्साहित और बढ़ावा देती है।

मुझे राष्ट्रपति बनाओ छोड़ दूंगा इस्लाम विरोधी बयान:ट्रम्प

अमेरिका आने वाले लोगों के लिए एक बेहद कड़ी जांच प्रक्रिया का प्रस्ताव देने के एक दिन बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वे कट्टरता, घृणा और सख्ती छोड़ देंगे।ट्रंप ने फेसबुक पर डाले गए एक पोस्ट में कहा, अमेरिकी जनता के प्रति मेरा यह संकल्प है: आपके राष्ट्रपति के रूप में, मैं आपका सबसे बड़ा शूरवीर होऊंगा। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ूंगा कि हर अमेरिकी के साथ समान व्यवहार हो, उसे समान सुरक्षा मिले और उसे समान सम्मान मिले।अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार ने कहा, हम कट्टरता, घृणा और सख्ती के हर रूप को खारिज करेंगे और एक ऐसा नया भविष्य बनाने की कोशिशकरेंगे, जो एकजुट अमेरिकी जनता के रूप में हमारी साझा संस्कृति और मूल्यों पर आधारित हो।उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, जैसे हमने साम्यवाद की बुराइयों को उजागर करके और मुक्त बाजारों के गुणों को सामने लाकर, शीतयुद्ध को जीता,उसी तरह हमें चरमपंथी इस्लाम की विचारधारा का सामना करना चाहिए।ट्रंप ने कहा, मेरे विपक्षी ऐसे देशों से लाखों डॉलर का चंदा लेते हैं, जहां समलैंगिक होना एक अपराध है और उसकी सजा कैद या मौत है। ऐेसे में, मेराप्रशासन महिलाओं, समलैंगिकों और अलग-अलग मतों वाले लोगों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएगा।

राज बब्बर की ओवैशी पर की गयी छीटाकशी संघी मानसिकता का प्रतीक।

कानपुर।  कानपुर में एआईएमआईएम के पूर्व ज़िला महासचिव मोहम्मद सुफियान ने सख्त लफ्जों मे राज बब्बर के बयान की निन्दा की।उन्होने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के बारे मे कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के दूारा की गयी अभद्र टिप्पणी उनकी और काँग्रेस की  संघी मानसिकता का प्रतीक है ।आज उ०प्र० का दलित और मुस्लिम एमआईएम की तरफ़ तेज़ीसे जा रहा जिसके चलते कॉंग्रेस बौखलाई हुई है ।राजबब्बर शायद अपना मानसिक सन्तुलन खो बैठे है इसी कारण लंदन से बैरिस्टर की डिग्री लेने वाले ओवैसी साहब जैसे एक काबिल लीडर को बदनाम कर रहे । डा० भीमराव अम्बेडकर के बाद अब दलित का रुझान ओवैसी साहब की तरफ़ है कोई भी ऐक्टर उनके प्रभाव को रोक नही सकता ।

Wednesday, 17 August 2016

सब जगह फिसड्डी साबित हुई बीजेपी,स्वतंत्रता की जगह गडतंत्रता दिवस की बधाई दी।

चंडीगढ़। 15 अगस्त पर भाजपा ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के बजाए मनीमाजरा में बोर्ड पर गणतंत्र दिवस लिखकर ही शुभकामना दे डाली ।रेलवे फाटक, पिपली वाला टाउन, पुलिस स्टेशन चौराहे और कई अन्य जगह पर ये बोर्ड लगाए गए, जिनमें गणतंत्र दिवस और रक्षा बंधन की सभी शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं लिखा हुआ है।उल्लेखनीय है कि चौक चौराहों, बिजली के खंभों और सरकारी प्रॉपर्टी पर बोर्ड लगाने की अनुमति नहीं है।पंचकूला में स्थितीत मनीमाजरा निवासी भाजपा जिला नंबर 4 के अल्प संख्या मोर्चा के इंचार्ज मोहम्मद युनूस ने युवा नेता सुशील जैन के अलावा अपने अन्य कई साथियों की फोटो इस बोर्ड पर लगा रखीं हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पंजाब एवं हरियाणा के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी, चंडीगढ़ भाजपा के प्रधान संजयटंडन के अलावा सत्यपाल जैन और हरमोहन धवन की फोटो भी इस बोर्ड पर लगीं हैं।

हम मुस्लमान है तो क्या हमें मार दिया जायेगा:आज़म खान

नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान ने एक बार फिर से विरोधी दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ मुसलमान होने के नाम पर हमें मारा नहीं जा सकता है।उन्होंने कहा, ‘मैंने बेटियों से कहा कि तुम्हें एकनया हिंदुस्तान बनाना है। किसी मामले में इस्लामीकानून लागू किया जाए या नहीं, लेकिन बलात्कार के मामले में जरूर लागू होना चाहिए। बलात्कारी को तब तक पत्थर मारा जाए जब तक बेहोश न हो जाए।आजम बुलंदशहर रेप पर अपनी टिप्पणी से विवादों में आए थे। उन्होंने कहा कि हमारे किसी बयान से बलात्कार पीड़िता के परिवार को तकलीफ हुई तो उससे हैरत है क्योंकि आरोपी के खिलाफ किसी भी दफा से उन लोगों का दर्द कम नही होने वाला है। एक ही दिन में यूपी में एक जैसे 5 वाकये हुए। उसके पीछे का सच क्या है वो जानने की जरूरत है।आज़म ने कहा, ‘मैं तमाम मीडिया वालों से कहूंगा कि जबमुझे गाली देते हो, दुश्मन कहते हो और गाली देते हो,पाकिस्तान आईएसआई का एजेंट कहते हो तो मैं हंसता हूं। और जिस कमजोर तबके से मैं आता हूं जब उन तक तुम्हारी ये बातें पहुंचती है तो मैं कमजोर नहीं होता बल्कि मजबूत होता हूं।’आजम ने कहा कि मैं मीडिया से कहता हूं, जितना तुम मुझे गाली देते हो उतना मैं ऊपर जाता हूं।आज़म खान ने आगे कहा कि अपने चैनलों में एक-दो घंटा तय कर लो जब मुझे गाली दिया करो। मैं और बड़ा नेता बन जाउंगा।

मेरी औलाद नहीं थी गलत,लोगो का प्यार दे रहा इसका सबूत:बुरहान के पिता

नई दिल्ली।  भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में बीती जुलाई में मुठभेड़ में मारे गए संदिग्ध चरमपंथी बुरहान वानी के माता-पिता का कहना है कि उन्हें अपने बेटे के मरने का गम नहीं है। सुरक्षा बलों का कहना है कि बुरहान वानी चरमपंथी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन का स्थानीय कमांडर था और उन्हें उसकीकाफी समय से तलाश थी।सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में बुरहान वानी की मौत के बाद वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और एक महीने से ज्यादा समय से हिंसक प्रदर्शनों का सिलसिला थमा नहीं है। बुधवार को घाटी में कई जगहोंपर कर्फ्यू के 40 दिन पूरे हो रहे हैं। हिंसा में लगभग 60 लोगों की जान जा चुकी है और सौ से ज्यादा लोग पैलेट लगने से घायल हुए हैं और कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। प्रदर्शनों में स्थानीय लोगों के साथ साथ कई सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार बुरहान की मां महिमुना वानी और पिता मुजफ्फर वानी कहते हैं, 'हमेंअपने बेटे के शहीद होने की खुशी है।' बीबीसी से बातचीत में महिमुना ने कहा, "बेटे के मरने का दुख तो है। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि कश्मीर पर जुल्म हो रहा है और मेरे बेटे ने कश्मीर की आजादी के लिए कदम उठाया। वो बहुत हैंडसम लड़का था। बहुत ही शरीफ और नरम दिल। मारधाड़ में उसका यकीन ही नहीं था।"

मेरी रूह में उत्तर गया था इस्लाम धर्म इसलिए मेने बिना देर किये अपना लिया:ऐ आर रेहमान

– Journey of Faith : A. R. Rehman (Oscar Winner Musician)इस्लाम कबूल करने का फैसला अचानक नहीं लिया गया। यह फैसला मेरा और मेरी मां दोनों का सामूहिक फैसलाथा। हम दोनों सर्वशक्तिमान ईश्वर की शरण में आना चाहते थे।संगीतकार ए आर रहमान ने सन् २००६ में अपनी मां के साथ हज अदा किया था। हज पर गए रहमान से अरब न्यूज के सैयद फैसल अली ने बातचीत की। यहां पेश है उस वक्त सैयद फैसल अली की रहमान से हुई गुफ्तगू।भारत के मशहूर संगीतकार ए आर रहमान किसी परिचय के मोहताज नहीं है।तड़क-भड़क और शोहरत की चकाचौंध से दूर रहने वाले ए आर रहमान की जिंदगी ने एक नई करवट ली जब वे इस्लाम की आगोश में आए। रहमान कहते हैं-इस्लाम कबूल करने पर जिंदगी के प्रति मेरा नजरिया बदल गया।भारतीय फिल्मी-दुनिया में लोग कामयाबी के लिए मुस्लिम होते हुए हिन्दू नाम रख लेते हैं, लेकिन मेरे मामले में इसका उलटा है यानी था मैं दिलीप कुमार और बन गया अल्लाह रक्खा रहमान। मुझे मुस्लिम होने पर फख्र है।संगीत में मशगूल रहने वाले रहमान हज के दौरान मीनामें दीनी माहौल से लबरेज थे। पांच घण्टे की मशक्कतके बाद अरब न्यूज ने उनसे मीना में मुलाकात की। मगरिब से इशा के बीच हुई इस गुफ्तगू में रहमान का व्यवहार दिलकश था। कभी मूर्तिपूजक रहे रहमान अब इस्लाम के बारे में एक विद्वान की तरह बात करते हैं।दूसरी बार हज अदा करने आए रहमान इस बार अपनी मां कोसाथ लेकर आए। उन्होने मीना में अपने हर पल का इबादत के रूप में इस्तेमाल किया। वे अराफात और मदीना में भी इबादत में जुटे रहे और अपने अन्तर्मनको पाक-साफ किया। अपने हज के बारे में रहमान बताते हैं-अल्लाह ने हमारे लिए हज को आसान बना दिया। इस पाक जमीन पर गुजारे हर पल का इस्तेमाल मैंने अल्लाह की इबादत के लिए किया है।मेरी अल्लाह से दुआ है कि वह मेरे हज को कबूल करे। उनका मानना है कि शैतान के कंकरी मारने की रस्म अपने अंतर्मन से संघर्ष करने की प्रतीक है। इसका मतलब यह है कि हम अपनी बुरी ख्वाहिशों और अन्दर के शैतान को खत्म कर दें। वे कहते हैं-मैं आपको बताना चाहूंगा कि इस साल (२००६) मुझे मेरे जन्मदिन पर बेशकीमती तोहफा मिला है जिसको मैं जिन्दगी भर भुला नहीं पाऊंगा। इस साल मेरे जन्मदिन ६ जनवरी कोअल्लाह ने मुझे मदीने में रहकर पैगम्बर की मस्जिद में इबादत करने का अनूठा इनाम दिया। मेरे लिए इससेबढ़कर कोई और इनाम हो ही नहीं सकता था। मुझे बहुत खुशी है और खुदा का लाख-लाख शुक्र अदा करता हूं।इस्लाम स्वीकार करने के बारे में रहमान बताते हैं – यह १९८९ की बात है जब मैंने और मेरे परिवार ने इस्लाम स्वीकार किया। मैं जब नौ साल का था तब ही एकरहस्यमयी बीमारी से मेरे पिता गुजर गए थे। जिंदगी में कई मोड़ आए।वर्ष-१९८८ की बात है जब मैं मलेशिया में था। मुझे सपने में एक बुजुर्ग ने इस्लाम धर्म अपनाने के लिएकहा।पहली बार मैंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया लेकिन यही सपना मुझे कई बार आया। मैंने यह बात अपनी मां को बताई। मां ने मुझे प्रोत्साहित किया और कहा कि मैं सर्वसक्तिमान ईश्वर के इस बुलावे पर गौर और फिक्र करूं। इस बीच १९८८ में मेरी बहन गम्भीर रूप से बीमार हो गई। परिवार की पूरी कोशिशों के बावजूदउसकी बीमारी बढ़ती ही चली गई। इस दौरान हमने एक मुस्लिम धार्मिक रहबर की अगुवाई में अल्लाह से दुआ की।अल्लाह ने हमारी सुन ली और आश्चर्यजनक रूप से मेरीबहन ठीक हो गई। और इस तरह मैं दिलीप कुमार से ए आर रहमान बन गया। इस्लाम कबूल करने का फैसला अचानक नहीं लिया गया बल्कि इसमें हमें दस साल लगे। यह फैसला मेरा और मेरी मां दोनों का सामूहिक फैसला था। हम दोनों सर्वशक्तिमान ईश्वर की शरण में आना चाहते थे। अपने दुख दूर करना चाहते थे।शुरू में कुछ शक और शुबे दूर करने के बाद मेरी तीनों बहिनों ने भी इस्लाम स्वीकार कर लिया। मैंने उनके लिए आदर्श बनने की कोशिश की। ६ जनवरी १९६६ को चेन्नई में जन्मे रहमान ने चार साल की उम्र में प्यानो बजाना शुरू कर दिया था। नौ साल की उम्र में ही पिता की मृत्यु होने पर रहमान के नाजुक कंधों पर भारी जिम्मेदारी आ पड़ी। मां कस्तूरी अब करीमा बेगम और तीन बहिनों के भरण-पोषण का जिम्मा अब उस पर था। ग्यारह साल की उम्र में ही वे पियानो वादक की हैसियत से इल्याराजा के ग्रुप में शामिल हो गए। उनकी मां ने उन्हें प्रोत्साहित किया और वे आगे बढऩे की प्रेरणा देती रहीं।रहमान ने सायरा से शादी की। उनके तीन बच्चे हैं. दसऔर सात साल की दो बेटियां और एक तीन साल का बेटा। रहमान ने बताया कि इबादत से उनका तनाव दूर हो जाता है और उन्हें शान्ति मिलती है। वे कहते हैं- मैं आर्टिस्ट हूं और काम के भयंकर दबाव के बावजूद मैं पांचों वक्त की नमाज अदा करता हूं। नमाज से मैं तनावमुक्त रहता हूं और मुझमें उम्मीद व हौसला बना रहता है कि मेरे साथ अल्लाह है। नमाज मुझे यह एहसास भी दिलाती रहती है कि यह दुनिया ही सबकुछ नहीं है, मौत के बाद सबका हिसाब लिया जाना है। रहमान ने अपना पहला हज २००४ में किया।इस बार उनकी मां उनके साथ थी। वे कहते हैं – इस बार मैं अपनी पत्नी को भी हज के लिए लाना चाहता था, लेकिन मेरा बेटा केवल तीन साल का है, इस वजह से वह नहीं आ सकी। अगर अल्लाह को मंजूर हुआ तो मैं फिर आऊंगा, अगली बार पत्नी और बच्चों के साथ।वे कहते हैं- इस्लाम शान्ति, प्रेम, सहअस्तित्व, सब्र और आधुनिक धर्म है। लेकिन चन्द मुसलमानों की गलत हरकतों के कारण इस पर कट्टरता और रूढि़वादिता की गलत छाप लग गई है। मुसलमानों को आगे आकर इस्लाम की सही तस्वीर पेश करनी चाहिए। अपने ईमान और यकीन को सही रूप में लोगों के सामने प्रस्तुत करना चाहिए।मुसलमानों की इस्लामिक शिक्षाओं से अनभिज्ञता दिमाग को झकझोर देती है। रहमान कहते हैं- मुसलमानों को इस्लाम के बुनियादी उसूलों को अपनाना चाहिए जो कहते हैं- अपने पड़ौसियों के साथ बेहतर सुलूक करो, दूसरों से हंसकर मिलो, एक ईश्वर की इबादत करो और गरीबों को दान दो। इंसानियत को बढ़ावा दो, औरकिसी से दुश्मनी मत रखो। इस्लाम यही संदेश लेकर तोआया है। हमें अपने व्यवहार, आदतों और कर्मों से दुनिया के सामने इंसानियत की एक अनूठी मिसाल पेश करनी चाहिए। पैगम्बर मुहम्मद सल्ललाहो अलेहेवसल्लम ने अपने अच्छे व्यवहार, सब्र और सच्चाई के साथ ही इस्लाम का प्रचार किया। आज इस्लाम को लेकर दुनिया भर में फैली गलतफहमियों को दूर किए जाने की जरूरत है।!! इश्वर सभी मानव जाती को सही राह दिखाए !!!-बशुक्रिया उम्मते नबी

दलितों को अपना शिकार बनाने वाले बीजेपी के ही गुंडे है:अरविन्द केजरीवाल।

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बीजेपी की गुजरात सरकार पर दलितों पर हो रहे हमलो को लेकर हमला बोला और चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दलितों के खिलाफ हिंसा खत्म नहीं हुई तो अगले साल विधानसभा चुनाव में गुजरात सरकार को सबक सिखाया जाएगा। केजरीवाल ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि उना में स्वतंत्रता दिवस समारोह से जब दलित समुदाय के लोग लौट रहे थे तब उन पर हमला किया गया और पुलिस ने कुछ नहीं किया। यह बात निश्चित है कि गुजरात की बीजेपी सरकार की ओर से भेजे गए अपराधी यहां दलितों पर बार बार हमले कर रहे हैं।  केजरीवाल ने गुजरात में सत्ताधारी बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि गुजरात में दमन का माहौल है। ऐसा लगता है कि राज्य में विभिन्न समुदायों के लोग सरकार से परेशान हैं और प्रदर्शन के रूप में अपनी आवाज उठा रहे हैं। बीजेपी सरकार को समझना चाहिए कि यह तानाशाही नहीं, बल्कि लोकतंत्र है। जनता ऐसा सबक सिखाएगी कि बीजेपी कभी नहीं भूलेगी।

560 फिलिस्तीनी बच्चों को भी नही,,,,,,,,,,

फिलिस्तीनी मुसलमानों के हाल किसी से छुपे नहीं हैं, हाल ही में फिलीस्तीनी कैदियों के मामलों की समिति एक रिपोर्ट जारी कर इस बात की सूचना दी है। इस सूचना के मुताबिक सन 2016 कि शुरुआत से अब तक इज़राइली सैन्य बल करीब 560 फिलसिटीनी बच्चो को हिरासत में ले चुके हैं. जिसमे से 110 फिलिस्तीनी अभी भी इज़राइल की जेल में कैद है। समिति के प्रमुख ‘इस्सा करके’ के मुताबिक इज़राइल कीजेल में कैद 110 फिलिस्तीनी मुस्लमानो में लड़किया और छोटे बच्चे भी शामिल हैं. जबकि उनमे 60 फिलिस्तीनियों को इज़राइली अधिकारियो ने घर के अंदर कैद किया हैं। कैदियों के परिवारों के लिए गठित यरूशलेम कमेटी के प्रमुख अमजद अब-असब ने बताया कि इज़राइली जेल में कैद अधिकतर बच्चो के साथइज़राइली सैन्य बल बुरी तरह मारपीट कर रही हैं और उनका पर उत्पीड़न किया जा रहा है।

10 ऐसी मस्जिद जिसके बारे में जानकार दंग रह जायेंगे आप।

जुमा मस्जिद, मॉस्कोमॉस्को की केंद्रीय मस्जिद जुमा मस्जिद या कैथीड्रल मस्जिद के नाम से भी जानी जाती है. 1904 में बनी यह मस्जिद यूरोप की सबसे बड़ी मस्जिदों में शामिल है और जीर्णोद्धार के बाद यहां 10,000 लोग एक साथ नमाज पढ़ सकते हैं. अल हरम मस्जिद, मक्काइस्लाम धर्म की सबसे महत्वपूर्ण और साढ़े तीन लाख वर्गमीटर में फैली दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है अल हरम. मूल रूप से 16वीं सदी में बनी इस मस्जिद में 9 मीनारें हैं. मस्जिद के अंदर काबा है जो इस्लाम का मुख्य पवित्रस्थल है.

Comments system

Disqus Shortname

My site