Header

Sunday, 28 August 2016

ऐतिहासिक मोड़ पहली बार किसी महिला इमाम ने दी मस्जिद में अज़ान।

कोपेनहेगन। डेनमार्क में शुक्रवार को स्कैंडिनेवियाई मूल की शेरिन खानकन ने मस्जिद में अजान दी है। इसी मस्जिद की एक और महिला इमाम सलीखा मैरी फेतह ने ‘इस्लाम और मॉडर्न वर्ल्ड में मुस्लिम महिलाएं’ मुद्दे पर खुतबा पढ़ा।कोपेनहेगन के सिटी सेंटर स्ट्रीट के फास्ट फूड आउटलेट के ऊपर बनी मरियम मस्जिद जो फरवरी में ही खुल गयी थी। इसमें शुक्रवार को 26 अगस्त को पहली बार महिला इमाम ने अजान दी। अजान के बाद मस्जिद में 60 महिलाएं पहुंची। आधी से ज्यादा महिलाएं दूसरे मजहब से तालुल्क रखती थीं।मस्जिद के उद्घाटन समारोह को लेकर इसे बेहद ही खास तरीके से सजाया गया था। मस्जिद में बारीक कढ़ाई की क्रीम कलर के पर्दे टांगे गये थे। आयतें भी डिस्प्ले में लगाई गयी थी। मस्जिद को फूलों से सजाया गया था।Image via Sherin Khankan/Facebookमस्जिद सभी के लिए खुली रहेगी, जिसमें महिलाएं और पुरूष दोनों शिरकत कर सकते हैं। लेकिन शुक्रवार की जुमे की नमाज सिर्फ महिलाइमाम ही अदा करवाएंगी। इस मस्जिद में शादी और तलाक दोनों कराया जाएगा। शुक्रवार को इस मस्जिद में एक तलाक कराया गया।इमाम शेरिन खानकन ने बताया कि मस्जिद का मुख्य उद्देश्य रिलिजियस इंस्टीट्यूशन में मेल डॉमिनेटिंग सिस्टम को चैलेंज करना है। इमाम बनने के लेकर मेरे परिवार ने बहुत सपोर्ट किया।Facebook पर हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करेंखानकम के पिता सीरियाई रिफ्यूजी हैं, वहीं मां क्रिश्चियन है। जो कोपेनहेगन में नर्स का काम करती है।

No comments:

Post a Comment

Comments system

Disqus Shortname

My site