Header

Saturday, 27 August 2016

बाबरी मस्जिद कांड के उक्त मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का साथ देना मेरी गलती थी:मुलायम सिंह सपा मुखिया

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि अपनी गलती मानने वालाही बड़ा नेता बन सकता है। उन्होंने भी कई गलतियां की थीं और कल्याण सिंह का साथ देना भी एक गलती थी।सपा प्रमुख ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे भगवती सिंह के जन्मदिन के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि चाहे कोई नेता हो या आम व्यक्ति, हर किसी को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिये। चौधरी चरण सिंह ने भगवती सिंह का चुनाव टिकट काट दिया था। बाद में उन्होंने अपनी गलती मानी।उन्होंने कहा, ‘‘जो अपनी गलती मानता है वही बड़ा नेता बनता है। हमने भी कई गलतियां की हैं। कल्याण सिंह का साथ देना भी एक गलती थी।पार्टी में इसे लेकर मतभेद था। हालांकि मैं हमेशा सम्बन्धों को निभाता हूं।’’ मालूम हो कि वर्ष 2003 में प्रदेश में सरकार बनाने के लिये यादव ने भाजपा के तत्कालीन बागी नेता कल्याण सिंह का सहयोग लिया था। हालांकिबाद में उन्होंने इसके लिये मुसलमानों से माफी भी मांगी थी। सिंह अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस के वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। सिंह इस वक्त राजस्थान के राज्यपाल हैं।

No comments:

Post a Comment

Comments system

Disqus Shortname

My site