Header

Saturday, 6 August 2016

दलित सुप्रीमो बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति को ट्रैक्टरसे तोड़ कर तालाब में फेंका

पानीपत (हरियाणा)।संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति तोड़कर तालाब में डाल देने से दलित समाज भड़क गया है। पानीपत में तनाव की स्थितिबन गई है।मामला, जिले के गांव आसन कलां में शुक्रवार सुबह हुआ। घटना के बाद भड़के दलितों समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आसन-गोली माजरा रोड पर जाम लगा दिया। दलितों ने गांव के पूर्व सरपंच पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया है और कार्रवाई करने की मांग की है।जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत की भूमि पर दलित समुदाय के लोगों द्वारा बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति लगाई गई थी। गांव के पूर्व सरपंच देवी सिंहइसका विरोध कर रहे थे। उन्होंने कुछ दिन पहले इस मूर्ति स्थल पर ट्रैक्टर चलाने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया था।मूर्ति लगाने के बाद दलित समुदाय के लोगों ने रात 2 बजे तक पहरा दिया। जैसे ही वे घर गए रात में लगभग 3 बजे ट्रैक्टर से खींचकर मूर्ति तोड़ दी गई और इसे तालाब में फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही दलित समुदाय के लोगों नेशुक्रवार अल सुबह 4 बजे विरोध प्रदर्शन शुरू कर दियादलितों की तरफ से विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व सरपंच सज्जन सिंह और अंबेडकर कल्याण समिति के प्रधान जलेश्वर ने पूर्व सरपंच देवी सिंह पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि देवी सिंह को तत्काल गिरफ्तार किया जाएऔर प्रशासन अपने खर्च पर मूर्ति स्थापित करे। इस जमीन पर पहले देवी सिंह का कब्जा था। देवी सिंह का कहना है कि उसके पास कोर्ट का स्टे ऑर्डर है।

No comments:

Post a Comment

Comments system

Disqus Shortname

My site