नई दिल्ली। इस समय भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2014 में किए गए कुल 7 विदेश दौरों पर चार्टर्ड प्लेन के खर्च का ब्योरा जारी किया है। पीएम मोदी के दौरे पर जाने से कितने पैसे खर्च हुए, इसकी पूरी डिटेल पीएमओ की वेबसाइट पर डाल दी गई है। मोदी के भूटान दौरे पर सबसे कम खर्च आया जो 2 करोड़ 45 लाख 27 हजार 465 रु. रहा। जबकि ऑस्ट्रेलिया-म्यांमार-फिजी के दौरे पर सबसे ज्यादा 22 करोड़, 58 लाख 65 हजार रुपए खर्च हुए।
आपको बता दें कि ये जानकारियां नरेंद्र मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद 7 फॉरेन कंट्रीज की विजिट की है। दी गई जानकारी में उनके औऱ देशों के दौरों की जानकारियां नहीं है। 2014 में पीएम मोदी की पहली यात्रा भूटान की थी। इसके बाद वे ब्राजील, नेपाल, जापान, अमेरिका, म्यांमार, ऑस्ट्रेलिया और फिजी गए थे। अब तक मोदी ने 24 ट्रिप में 30 से ज्यादा देशों का दौरा किया है।
मोदी के 2014 में किए गए विदेश दौरों पर खर्च का डिटेल
एक रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल मोदी के 2014 में किए गए विदेश दौरों पर खर्च का डिटेल मिला है। दूसरे बिल या तो अभी तक प्रॉसेस में हैं या नहीं मिल सके हैं। पीएम की फॉरेन ट्रिप्स के लिए रकम, कैबिनेट मिनिस्टर्स को दिए गए बजट का ही हिस्सा होता है। इसमें पीएम के एयरक्राफ्ट के लिए मेंटेनेंस का खर्च भी शामिल होता है। प्रधानमंत्री के घरेलू दौरे के लिए डिफेंस मिनिस्ट्री की तरफ से बजट एलॉट होता है।
किस दौरे पर कितने हुए खर्च
1. भूटान- 2 करोड़ 45 लाख 27 हजार 465 रुपए
2. ब्राजील- 20 करोड़ 35 लाख 48 हजार रुपए
3. नेपाल- एयरफोर्स के बोइंग बिजनेस जेट का इस्तेमाल किया।
4. जापान- 13 करोड़ 47 लाख 58 हजार रुपए
5. अमेरिका- 19 करोड़ 4 लाख 60 हजार रुपए
6. म्यांमार-ऑस्ट्रेलिया-फिजी- 22 करोड़ 58 लाख 65 हजार रुपए
No comments:
Post a Comment